सन्दिग्ध हालत में नेपाली युवक का शव मिलने से, क्षेत्र में फैली सनसनी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुमेरपुर में एक युवक का शव सुबह मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। शुक्रवार सुबह नृत्य क्रिया हेतु निकले लोगों ने रुपईडीहा-नानपारा राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 25 फिट की दूरी पर किसी अज्ञात व्यक्ति का शव एक खेत मे दिखाई पड़ने से, लोगों द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान नेपाल राष्ट्र के नेपालगंज निवासी राजन तिवारी (30) वर्ष की रूप में हुयी। मृतक राजन की बहन ग्राम पंचायत सुमेरपुर के मजरा ग्राम पराग पुरवा में रहती है। सूत्रों से ज्ञात हुआ कि दो दिन पूर्व मृतक अपनी बहन के यहां आया हुआ था। मौके पर पहुँचे बाबागंज पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार चौधरी ने शव का पंचनामा भरकर परिवार को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

“16 अक्टूबर: राजनीति, कला, खेल — नौ प्रतिभाओं की अनकही कहानी”

संकट महादेव सारगरसंकट महादेव सारगर 16 अक्टूबर 2000 को महाराष्ट्र के सांगली जिले में जन्मे…

58 minutes ago

व्हाट्सएप वीडियो के आधार पर पति को मिला तलाक, अदालत ने परित्याग के कारण मंजूरी दी

कुल्लू/शिमला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कुल्लू जिले के एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के व्हाट्सएप…

1 hour ago

25 हजार का इनामी लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

इंदिरापुरम (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। वसुंधरा टी-प्वाइंट पर 14 अक्तूबर की रात पुलिस ने एक…

1 hour ago

दिल्ली में 7 साल बाद पटाखों की गूंज! सुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखों की सशर्त अनुमति, खुश हुए दिल्लीवासी

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए इस दीपावली पर बड़ी…

1 hour ago

जय और उजैर बच्चों में जगा रहे हैं संविधान और पर्यावरण की चेतना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के दो युवा समाजसेवी, जय और उजैर, शिक्षा, समाज और…

2 hours ago