भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार की सुबह थाना क्षेत्र मईल के अन्तर्गत, तुर्तीपार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के पश्चिमी किनारे पर बने चबुतरे पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैला हुआ है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह में तुर्तीपार रेलवे स्टेशन के चबूतरे पर अर्धनग्न अज्ञात व्यक्ति का शव कुछ लोगो द्वारा देखा गया, किन्तु धीरे धीरे काफी भीड़ इकट्ठा हो गई, भीड़ में से कुछ लोगो द्वारा इसकी जानकारी मईल पुलिस को दी, सूचना पर पहुँची पुलिस शिनाख्त करने जुट गई, शव की पहचान न होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा। जबकि अज्ञात व्यक्ति की उम्र लगभग 50 वर्ष बताया जा रहा है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवरिया भेज दिया गया हैं , विधिक कार्यवाही जारी है।
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…
भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…
शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…
लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…
17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…