बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोन्हिया छपरा गांव में गुरुवार की सुबह सड़क किनारे गड्ढे में एक वृद्ध का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुट गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया।
गोन्हिया छपरा गांव के बाहर सड़क किनारे गड्ढे में राहगीरों की नजर वृद्ध के शव पर पड़ी। फिर क्या था, देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की। प्रत्यक्षदार्शियों की माने तो शव जहांपड़ा था, वहां की जमीन पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। क्षेत्राधिकारी बैरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना प्रतीत हो रहा है। मृतक की शिनाख्त नहीं सकीं है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
Budget 2026: बैंकिंग रिफॉर्म पर बड़ा दांव, NBFC के लिए नया विजन; इनकम टैक्स, रेल…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। शिकारपुर चौराहे से दरौली को जोड़ने वाला मार्ग इन दिनों नशे और…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध…
ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से…
RRB ग्रुप-डी भर्ती 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी…