चल रहे विश्व स्तनपान दिवस पर सेमिनार का आयोजन

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आर.जे चौधुरी के कुशल नेतृत्व में, मंडल चिकित्सालय वाराणसी में विश्व स्तनपान सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त तक श्रृंखलाबद्ध जागरूकता कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है ।
इसी क्रम में मंगलवार को मंडल चिकित्सालय वाराणसी के गोष्ठी कक्ष में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आर.जे चौधुरी की अध्यक्षता में एक सेमिनार का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आर.जे चौधुरी ने माता के दूध को शिशुओं के लिए अमृत के समान बताया । उन्होंने नवजात शिशुओं के क्रमिक शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के निमित्त, माँ के दूध की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि जन्म के पहले घंटे के अंदर मां का पहला गाढ़ा पीला दूध कोलोस्ट्रम पिलाने और छह माह तक सिर्फ स्तनपान कराने से शिशु का सर्वांगीण विकास होता है और शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर रहती है। मां के पास जितना नवजात रहेगा, उसमें उतनी भावनात्मक वृद्धि होती है और सुरक्षा का भी आभास रहता है। मां का दूध पीने से शिशु कुपोषण का शिकार नहीं होते हैं।
सेमिनार में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आर.आर.सिंह ने बताया कि शिशु के जन्म के तुरंत बाद से छः माह तक सिर्फ माँ का दूध ही पिलाना शिशु के लिए लाभदायक है । इस दौरान यदि शिशुओं को माँ का दूध पिलाया जाये तो शिशु को कोई अन्य सप्लीमेंट देने की आवश्यकता नहीं पड़ती है,शिशु के कुपोषित होने कि सम्भावना कम रहती है और शिशु सामन्यतः स्वस्थ रहते है । सेमिनार में बोलते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा कल्पना दूबे ने बताया कि माँ के दूध से शिशु में रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता की वृद्धि होती है और रोगों से बचाव होता है साथ ही माता का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।
इस सेमिनार में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर आर सिंह, डॉ कल्पना दुबे तथा अन्य सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी ने माँ के दूध को पोषण से भरपूर बताया और दूध के न पिलाने से होने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.नीरज कुमार ने कुशल मातृत्व एवं स्तनपान से माता एवं शिशु की इम्यूनिटी पर पड़नेवाले अनुकूल प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किये ।
सेमिनार में नवजात शिशुओं की माताओं एवं कई स्तनपान कराने वाली महिलाओं के साथ-साथ मंडल चिकित्सालय के पैरा मेडिकल एवं नर्सिंग कर्मचारियों ने भाग लिया । कार्यक्रम का संयोजन अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डा. आर.आर.सिंह ने तथा संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. कल्पना दुबे ने किया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान नीति-2026: विज्ञान, नवाचार और जनभागीदारी का नया युग

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत आज विकसित भारत- 2047 के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका…

2 minutes ago

पत्रकार हितों के लिए कुशीनगर से पहल, सरकारी समिति में स्थान दिलाने की उठी आवाज

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पत्रकारों के अधिकारों और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने…

8 minutes ago

पत्रकार संगठन में बड़ा बदलाव, आरके भट्ट को महामंत्री और संजय चाणक्य को नई जिम्मेदारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पडरौना…

9 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, मंगलम हॉस्पिटल ने शुरू की अत्याधुनिक कैंसर सेवा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए शनिवार, का दिन एक महत्वपूर्ण…

23 hours ago

2050 का स्वास्थ्य संकट: कैंसर बनेगा सबसे बड़ी वैश्विक चुनौती?

कैंसर अब केवल वृद्धावस्था की बीमारी नहीं, कई देशों में कम आयु के लोगों में…

24 hours ago

राप्ती ईको पार्क में वृक्षारोपण का महाअभियान 5,567 पौधे रोपे गए

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हरित गोरखपुर का संकल्प गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर…

1 day ago