स्वामी विवेकानंद जयंती पर विचार गोष्ठी: युवाओं में जागी राष्ट्रसेवा की चेतना

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सोमवार को जूनियर हाई स्कूल, सिकंदरपुर के प्रांगण में आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके विचारों को वर्तमान समय में भी पूरी तरह प्रासंगिक बताया। राष्ट्रनिर्माण, युवा चेतना और समाजसेवा पर केंद्रित प्रेरणादायी उद्बोधनों से पूरा परिसर गूंज उठा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का स्पष्ट संदेश था कि यदि पड़ोसी भूखा है और हम मंदिर में भोग चढ़ा रहे हैं, तो वह पुण्य नहीं बल्कि पाप है। उन्होंने कहा कि विवेकानंद ने नर सेवा को ही नारायण सेवा का स्वरूप बताया और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का आह्वान किया।पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि विवेकानंद ने “उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको नहीं” का जो मंत्र दिया, वही भारत की युवा शक्ति की नींव है। उनके आह्वान ने राष्ट्रीय चेतना को नई दिशा दी और देश को आगे बढ़ने की ऊर्जा प्रदान की।चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के कुलपति प्रो. सुजीत कुमार गुप्ता ने शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि उस मंच से भारतीय संस्कृति और हिंदुत्व का ऐसा प्रभावी संदेश गया, जिसकी गूंज आज भी विश्वभर में महसूस की जाती है। उन्होंने कहा कि उससे पहले और बाद में हिंदुत्व के पक्ष में इतना प्रभावशाली उद्बोधन दुनिया ने नहीं देखा।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजधारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने बार-बार भारतवासियों को संदेश दिया कि देश का कल्याण सेवा और शांति की साधना में है। उन्होंने कहा कि पूजा-पाठ अगले जन्म के लिए छोड़ दें और वर्तमान जीवन को गरीबों तथा वंचितों की सेवा हेतु समर्पित करें। राजधारी ने यह भी कहा कि आने वाले 50 वर्षों तक भारत माता को ही सर्वोपरि मानकर कार्य करना होगा।विचार गोष्ठी में मोहनकांत राय, वैजनाथ पांडेय, जयराम पांडेय, रीना गोड़अखिलेश राय, रणजीत राय, संजीव वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुदामा राय ने तथा संचालन भोला सिंह ने किया। अंत में उपस्थित जनों ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में उतारने और राष्ट्रसेवा के पथ पर अग्रसर रहने का संकल्प लिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

6 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

6 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

6 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

7 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

7 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

7 hours ago