हमारा संविधान-हमारा गौरव विषयक संगोष्ठी संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संविधान गौरव अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हमारा संविधान-हमारा गौरव विषयक संगोष्ठी संपन्न हुई। जिसका संचालन जिला महामंत्री दीपू सिंह ने किया। गोष्ठी का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ।
मुख्य अतिथि महादेवा के पूर्व विधायक रवि सोनकर ने कहा कि हमारे देश के संविधान की विशेषताओं और उससे भारत की अखंडता और साथ ही सर्वसमाज के स्वाभिमान के साथ उनके हितों की सुरक्षा अक्षुण्ण है।
पूर्व विधायक ने कहा कि बाबा साहेब के द्वारा दिए गये संवैधानिक अधिकार के प्रदत्त अंतिम पायदान के व्यक्तियों से व्यावहारिक संबंध स्थापित कर उन्हें सभी जगह पर सहभागी बनाना चाहिए और उनके स्वाभिमान को प्रश्रय देने का काम करना चाहिए।
जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने संसद में प्रथम प्रवेश के समय ही संदेश दिया था कि हम रामायण की पूजा करते हैं, गीता की पूजा करते हैं और संविधान की भी पूजा करते हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक गणेश पांडेय, जिला महामंत्री दीपू सिंह व अनिरूद्ध निषाद, अमर राय, जिलाउपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र, जिला संयोजक मन की बात गौरव निषाद, हैप्पी राय सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी व मंडल कार्यक्रम संयोजक व सह संयोजक सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

26 फ़रवरी को निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

26 फ़रवरी को निधन: इतिहास में आज के दिन खोए कई महान व्यक्तित्व 26 फ़रवरी…

27 minutes ago

26 फरवरी इतिहास: जानिए आज के दिन जन्मी महान भारतीय हस्तियां

26 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति भारतीय इतिहास, साहित्य, न्यायपालिका, राजनीति और खेल जगत में अपनी…

41 minutes ago

26 फ़रवरी का इतिहास: दुनिया भर में घटीं बड़ी घटनाएँ, जानिए क्यों खास है यह दिन

26 फ़रवरी का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ 26 फ़रवरी का इतिहास विश्व राजनीति, खेल, कूटनीति और…

54 minutes ago

मऊ के बचौना गांव में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता की अलख

मऊ। (राष्ट्र की परम्परा)बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से…

4 hours ago

देवरिया में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 116 वाहनों का ई-चालान

देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने…

4 hours ago

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: 33वीं बिहार सिविल जज भर्ती में 173 पद, 18 मार्च तक करें आवेदन

पटना (राष्ट्र की परम्परा रोजगार डेस्क)अगर आपने कानून (LLB) की पढ़ाई पूरी कर ली है…

4 hours ago