विश्व मानवाधिकार की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन

नर सेवा ही नारायण सेवा है- सौरभ पाण्डेय

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) विश्व मानवाधिकार दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत, गोरखपुर इकाई के तत्वावधान में प्रदेश कार्यालय रायगंज गोरखपुर में एक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया |
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सरदार जसपाल सिंह ने कहा कि, मानव अधिकार दिवस का जो इस वर्ष का उद्देश है वह खुद अपने आप में परिपूर्ण है |
कार्यक्रम के विशेष आमंत्रित अतिथि सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पाण्डेय ने कहा कि, नर सेवा ही नारायण सेवा है|
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर साजिद हुसैन ने कहा कि, व्यक्ति अगर खुद से पहले समाज के लिए कुछ करता है तो समाज सदैव उसको उसके द्वारा दिए गए योगदान के लिए याद करता है | कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शमशाद आलम एडवोकेट ने कहा कि हर व्यक्ति के हितों की रक्षा करना और उसको संरक्षण प्रदान करना ही, राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत का उद्देश्य है |
राष्ट्रीय प्रवक्ता इं मोहम्मद मिन्नतुल्लाह ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत विगत 20 वर्षों से अपनी सेवाएं भारत के लगभग 28 राज्यों में प्रदान कर रहा है, समय-समय पर लोगों को कानूनी सलाह संगठन के द्वारा प्रदान किया जाता है, और उनके हितों की रक्षा के लिए हर मुमकिन कोशिश की जाती है |
इस अवसर पर सुधा मोदी, सरदार जसपाल उत्कर्ष शुक्ला रुद्र,कौसर गोरखपुरी,शुभुल हाशमी, मिन्नत गोरखपुरी आदि ने काव्य पाठ किया |
कार्यक्रम के संयोजक मोहम्मद आकिब अंसारी ने बताया कि इस अवसर पर प्रोफ़ेसर साजिद हुसैन,सैय्यद शादान,डॉ प्रियंका वर्मा,डॉक्टर साजिया खान,मुख्तार खान,प्रवीण श्रीवास्तव, इं फारूक आजम,आशिया सिद्दीकी, डॉक्टर एहसान अहमद आदि को सम्मानित किया गया| कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर दिलशाद गोरखपुरी ने किया |
कार्यक्रम का संयोजक मकसूद अली ने बताया कि इस वर्ष बेस्ट वॉलिंटियर-2022 का वार्ड हाजी जलालुद्दीन कादरी को दिया गया |
इस अवसर पर राज शेख,इंतेखाब अख्तर,सैयद इरशाद अहमद,शकील शाही, हाजी सोहराब खान,अरशद जमाल सामानी,फहीम अहमद,सेराज कुरैशी,हाफिज मोहम्मद जकी, मिर्जा फहद बैग,अयान निजामी,इरफान असारी, सुधा,नजमा, सरोज,आसमा,सेजल,रोजी, फुरकान अंसारी आदि मौजूद रहे |

Editor CP pandey

Recent Posts

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

46 minutes ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

2 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

2 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

3 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

3 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

9 hours ago