आत्मनिर्भर मरीज: ज़िला अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जिला अस्पताल में एक बार फिर से अव्यवस्था की तस्वीर सामने आई है, जो स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति को उजागर करती है। अस्पताल परिसर में एक मरीज को जमीन पर बैठकर स्वयं ऑक्सीजन लेते हुए देखा गया। इस दृश्य ने न केवल अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि आमजन की पीड़ा को भी उजागर किया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मरीज को ऑक्सीजन की तत्काल आवश्यकता थी, लेकिन समय पर बेड अथवा आवश्यक सुविधा उपलब्ध न होने के कारण उसे ज़मीन पर बैठाकर ऑक्सीजन सिलिंडर से ही उपचार देना पड़ा। मरीज की इस “आत्मनिर्भर” स्थिति ने चिकित्सा सुविधाओं की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पहले भी कई बार अस्पताल में संसाधनों की कमी, लापरवाही और अव्यवस्थाओं की शिकायतें उठ चुकी हैं, मगर कार्रवाई के नाम पर केवल जांच की औपचारिकता होती रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इस विषय में संपर्क किए जाने पर उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही है।


अब देखने वाली बात होगी कि इस शर्मनाक स्थिति के बाद कोई ठोस सुधार होता है या फिर यह दृश्य भी व्यवस्था की बेरुख़ी में गुम हो जाएगा। हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आगरा में विकास कार्यों की होगी परत-दर-परत जांच, अधिकारियों को समयबद्ध रिपोर्ट का निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…

6 hours ago

बच्चों के विवाद में मारपीट, युवक समेत तीन घायल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…

6 hours ago

रेट आवेदन प्रक्रिया पूरी, त्रुटि सुधार आज तक होगा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…

7 hours ago

3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण, 4 मार्च को पूरे भारत में मनाई जाएगी होली

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…

7 hours ago

अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी पिंक बस, दो युवक गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…

7 hours ago

होली से पहले देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर अलर्ट, सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…

7 hours ago