नवरात्रि/रामनवमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु मंदिरों का हुआ चयन

व्यवस्थायें सुनिश्चित जाने हेतु नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी नामित

देवरिया( राष्ट्र की परम्परा)। जिला मजिस्ट्रेट जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि 22 मार्च 2023 से 30 मार्च 2023 तक चैत्र नवरात्रि/रामनवमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने के संबंध में जनपद में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा करने का निर्णय लिया गया है। चैत्र नवरात्रि की इन शुभ तिथियों में विशेष अभियान चलाते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की इन कार्यक्रमों में विशेष रूप से सहभागिता सुनिश्चित की जानी है तथा देवी मन्दिरों एवं शक्तिपीठों में उक्त सम्पूर्ण अवधि में दुर्गा सप्तशती का पाठ / देवी गायन / देवी जागरण के कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्देश प्राप्त है।
जिलाधिकारी ने बताया है कि आगामी तिथि दिनांक 29 से 30 मार्च, 2023 अष्टमी एवं रामनवमी के अवसर पर प्रमुख शक्तिपीठ मन्दिरों में मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्रीय मूल्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार व जनसामान्य को इससे जोड़ते हुए अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन हेतु जनपद स्तरीय, तहसील स्तरीय एवं विकास खण्ड स्तरीय समितियों का गठन किया गया है तथा उन्हें निर्देशित किया गया है वे इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करते हुए जनसहभागिता भी सुनिश्चित कराएं। तहसील व ब्लॉक स्तर पर दुर्गा मन्दिर चयनित किया गया है।कार्यक्रम स्थल ( मंदिरों) की साफ-सफाई, प्रकाश व ध्वनि एवं पेयजल व्यवस्था, सजावट व्यवस्था, जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के साथ-साथ अन्य आवश्यक व्यवस्था, आवश्यक टेन्ट, कुर्सी आदि की व्यवस्था, दुर्गा सप्तशती का पाठ / देवी गायन / देवी जागरण / अखण्ड रामायण / भजन कीर्तन मण्डलियों की व्यवस्था एवं बैनर व अन्य आवश्यक प्रबंध हेतु समस्त उप जिलाधिकारी / तहसीलदार / खण्ड विकास अधिकारी / अधिशासी अधिकारी व्यवस्थायें सुनिश्चित कराएंगे। इसके लिए उन्हें नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट ने चयनित मंदिरों के विवरण में बताया है कि देवरही मंदिर देवरिया, जालपा माई मंदिर भटनी, काली मंदिर मोहाव देवरिया रोड बरहज, दुर्गा मंदिर स्टेशन रोड भाटपाररानी तथा दुर्गा मंदिर तहसील परिसर रुद्रपुर को तहसील स्तर पर चयनित किया गया है।सिद्धीदात्री दुर्गा मंदिर बरडीहा परशुराम, माँ सोनावे मन्दिर गौरा कटईलवा, मठिया मन्दिर खोरीबारी, दुर्गा मन्दिर भलुअनी पोखरा भलुअनी, काली मन्दिर बेलपार पण्डित, दुर्गा मंदिर बैकुण्ठपुर, दुर्गा मन्दिर अहिलवार बुजुर्ग, दुर्गा मन्दिर बरडीहा दलपत, दुर्गा मन्दिर पुरैनी / बरवामीर छापर, दुर्गा मन्दिर रुच्चापार, दुर्गा मन्दिर पथरदेवा, दुर्गा मन्दिर, जलुआ तरकुलवा को ब्लॉक स्तर पर नामित किया गया है।

rkpshomnath

Recent Posts

UP Polytechnic 2026: सीटें तय, नियम सख्त; इन संस्थानों में कई डिप्लोमा कोर्स होंगे बंद

UP Polytechnic Admission 2026: 58,776 सीटों पर होगा दाखिला, मान्यता के बाद ही शुरू होगी…

5 hours ago

अब कागजी नहीं होगा पशुपालन प्रशिक्षण, बस्ती केंद्र पर मिलेगा प्रैक्टिकल ज्ञान

आधुनिक तकनीकों से जुड़ेगा पशुधन विकास प्रशिक्षण केंद्र, किसानों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण बस्ती (राष्ट्र…

5 hours ago

IIT बॉम्बे में छात्र की आत्महत्या के बाद प्रदर्शन, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित

https://twitter.com/ANI/status/2102240475470254538?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102240475470254538%7Ctwgr%5E9e1336f1180d7306594b8892e736051497353cd9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Fmaharashtra%2Fiit-bombay-student-suicide-case-dean-suryanarayana-doolla-suspended सौजन्य से ANI मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मुंबई स्थित IIT बॉम्बे में एक छात्र…

5 hours ago

पुलिस बनकर किशोरी को पार्क में ले गए तीन युवक, एक आरोपी एनकाउंटर के बाद दबोचा

कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार दिल्ली…

6 hours ago

30 विदेशी नागरिकों की हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, 28 सितंबर तक निरुद्ध केंद्र भेजने का निर्देश

शिलॉन्ग (राष्ट्र की परम्परा)। मेघालय उच्च न्यायालय ने राज्य की जेलों में सजा पूरी होने…

6 hours ago

नई मशीनरी, नए मटेरियल और नए कारोबारी रिश्ते, आगरा में सजेगा फुटवियर उद्योग का वैश्विक मंच

आगरा में ‘मीट एट आगरा-2026’: फुटवियर उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने की तैयारी आगरा…

6 hours ago