अमृत भारत योजना के अंतर्गत भटनी जंक्शन का चयन

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वाराणसी मंडल के भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन को भी चयनित किया गया है। भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित कर यात्रियों को अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं प्रदान की जायेगी। अमृत भारत योजना के तहत चयनित वाराणसी मंडल के सभी 15 स्टेशनों को शहर की कला एवं संस्कृति से समाहित करते हुए, स्टेशन के स्वरूप को विकसित किया जायेगा। इसके साथ ही पार्किंग, एप्रोच ,प्रकाश व्यवस्था तथा साइनेज में भी वाँछित सुधार किया जाएगा।
अमृत भारत योजना के अन्तर्गत 10.92 करोड़ की लागत से भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित कर अत्याधुनिक बनाया जायेगा। 0.40 करोड़ की लागत से भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया, सम्पर्क मार्ग,पानी की निकासी के साथ पैदल आने जाने वाले यात्रियों के लिये पथवे का निर्माण कराया जायेगा ।
70 लाख की लागत से आगमन-प्रस्थान भवन तथा नई दो पहिया,तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों हेतु पार्किंग तथा शौचालय का निर्माण किया जायेगा ।
10 लाख की लागत से पोर्च का निर्माण कराया जायेगा।
रु 2.96 करोड़ की लागत से प्लेटफॉर्म का उच्चीकरण, सरफेस में सुधार, प्लेटफार्मों पर शेड का कार्य भी कराया जाएगा ।
रु 26 लाख की लागत से यात्री प्रतीक्षालय में सुधार कर आकर्षक एवं सुविधाजनक बनाया जायेगा।
रु 1.50 करोड़ की लागत से अन्य सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जायेंगे।
रु 89 लाख की लागत से ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल क्लॉक, ऑटो एनाउंसमेंट एवं अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट काउन्टरों में सुधार किया जाएगा।
रु 3.09 करोड़ की लागत से स्टेशन पर लिफ्ट, फसाड लाइटिंग , साइनेज,लाइटिंग एवं पंखे की व्यवस्था कराई जायेगी।
रु एक करोड़ की लागत से द्वितीय प्रवेश द्वार(सेकेण्ड इन्ट्री) का निर्माण कराया जायेगा ।
भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से संबंधित सभी कार्यों के लिए निविदाये आमंत्रित की गई हैं । निविदाओं के निस्तारण के उपरान्त कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ लक्ष्यावधि मे पूरा किया जाएगा।
भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन के समग्र विकास को लेकर बनाई गई योजनाएं पूर्ण होने के उपरान्त यात्रियों को बड़े स्टेशन पर आने का सुखद एहसास होगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

9 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

9 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

10 hours ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

10 hours ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

10 hours ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

10 hours ago