रोजगार मेले में 80 प्रतिभागियों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आई०टी०आई० एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपराहन 03.00 बजे तक राजकीय आई०टी०आई० परिसर चकदही, खलीलाबाद, संत कबीर नगर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
उक्त रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स, पशुपतिनाथ वायोटेक्नोलॉजी प्रा०लि० एवं युनिवर्सल सर्विसेस ने प्रतिभाग किया। इस रोजगार मेले में 186 बेरोजगार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स में एरिया ऑफिसर के पद पर 33, पशुपतिनाथ पायोटेक्नोलॉजी प्रा०लि० में सेल्स मार्केटिंग के पद पर 26 एवं युनिवर्सल सर्विसेस में स्टोर इनचार्ज के पद पर 21 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इस प्रकार उक्त रोजगार मेले में कुल 80 प्रतिभागियों का चयन हुयाl
उक्त रोजगार मेले में जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार शुक्ला, प्रधानाचार्य राजकीय आई०टी०आई० ब्रिजेश कुमार, प्लेसमेन्ट प्रभारी अमित रावत, संदीप गौड़, अभिषेक पाठक, जय सिंह सोनकर, नितेन्द्र सिंह एमजीएनएफ, आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आगरा में विकास कार्यों की होगी परत-दर-परत जांच, अधिकारियों को समयबद्ध रिपोर्ट का निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…

3 hours ago

बच्चों के विवाद में मारपीट, युवक समेत तीन घायल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…

3 hours ago

रेट आवेदन प्रक्रिया पूरी, त्रुटि सुधार आज तक होगा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…

4 hours ago

3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण, 4 मार्च को पूरे भारत में मनाई जाएगी होली

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…

4 hours ago

अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी पिंक बस, दो युवक गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…

4 hours ago

होली से पहले देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर अलर्ट, सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…

4 hours ago