संघ लोक सेवा आयोग में चयन

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 861 रैंक मिला

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) ग्राम – छपरा प्रयाग पोस्ट- सोहनाग, सलेमपुर जनपद,देवरिया निवासी
आदित्य कुमार पुत्र उमाशंकर ने संघ लोक सेवा आयोग( यूपीएससी )2023 की परीक्षा में 861 रैंक पाया जिसपर क्षेत्र के लोगो ने बढ़ाई दिया
आदित्य के पिता उमाशंकर सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं बड़े पिता शिव शंकर प्रसाद सहायक वाणिज्य प्रबंधक के पद पर गोरखपुर में कार्यरत है। आदित्य कुमार की बड़ी मम्मी अभिलाषा देवी पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं।आदित्य के बड़े भाई अभिषेक कुमार चौधरी रक्षा मंत्रालय में अधिशासी अभियंता/प्रोजेक्ट आफिसर (ग्रूप ‘ए’ आफिसर) के पद पर लखनऊ में पोस्टेड हैं और गार्जियन के रूप में कामरेड सतीश कुमार क्षेत्र के ख्यातिलब्ध मार्क्सवादी नेता हैं।
आदित्य की शिक्षा लखनऊ टाउन हॉल इंटर कॉलेज एवं पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज लखनऊ में संपन्न हुई थी । स्नातक की शिक्षा वेंकटेश्वर कॉलेज दिल्ली- दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्पन्न करने के उपरांत आदित्य ने सिविल सेवा की परीक्षा को उत्तीर्ण कर क्षेत्र और जिले का मान बढ़ाने सफलता प्राप्त किया है।
सिविल सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर परिवार सहित तमाम लोगों ने आदित्य को बधाई दिया है ।बधाई देने वालों में माकपा नेता सतीश कुमार, शिव शंकर प्रसाद डॉक्टर असलम ( पूर्व प्रधान) शंकर प्रसाद, अशोक श्रीवास्तव, सिकंदर, प्रेमचंद यादव, दुर्गेश पासवान, रामनिवास यादव ,संजय कुमार ,बालेंद्र मौर्य, हरे कृष्णा कुशवाहा, भाजपा नेता त्रिपुरा विश्वकर्मा, जयनाथ कुशवाहा ,राजेश मोदनवाल, सुशील यादव, राम छोटू चौहान, जेपी सिंह, विंध्याचल, रामचंद्र यशवंत सिंह,अजीत सिंह, धर्मेंद्र गौड़, रितेश मद्धेशिया, सुधाकर पासवान, सहित क्षेत्र के तमाम संभ्रांत व्यक्तियों में अवध नारायण शर्मा ,श्री नारायण प्रमोद लाल श्रीवास्तव ,मुन्ना शुक्ला, रामनारायण सिंह ,राम नारायण लाल एडवोकेट ,रामनारायण प्रसाद ,कोल प्रसाद ,मांगी प्रसाद सहित तमाम लोगों ने आदित्य को बधाई दिया ।

rkpshomnath

Recent Posts

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, अमेरिका में लॉरेंस गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई…

4 hours ago

Ghaziabad Blast: वसुंधरा पुलिस चौकी धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा, वायरल पोस्ट से हड़कंप

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके…

4 hours ago

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका, खिड़कियां और AC क्षतिग्रस्त, डिलीवरी बॉय समेत दो घायल

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी…

6 hours ago

7 नवंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज इन महान हस्तियों का जन्म, किसी ने विज्ञान तो किसी ने साहित्य और राजनीति में रचा इतिहास

अभिषेक कुमार इतिहास के कैलेंडर में 7 नवंबर की तारीख कई ऐसी महान विभूतियों के…

7 hours ago

7 नवंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज वे महान व्यक्तित्व, जिनकी विदाई ने छोड़ी अमिट छाप

किसी का संघर्ष आजादी की प्रेरणा बना, किसी की दूरदर्शिता ने खेतों में हरियाली बिखेरी,…

8 hours ago

त्योहार पर दो घरों में पसरा मातम! 35 वर्षीय किसान की मौत, 60 साल के पोस्टमैन ने दी जान

शिवली/डेरापुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहार के उल्लास के बीच कानपुर देहात में दो अलग-अलग…

8 hours ago