वन स्टाप सेंटर के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में चयन सम्पन्न

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित वन स्टाप सेंटर की स्थापना के चयन की प्रकिया पूर्ण हुई। इस अवसर पर सीडीओ ने चयन प्रकिया में प्रतिभाग करने वाले आवेदकों को निर्देशित किया कि साक्षात्कार के उपरान्त चयनित अभ्यर्थी कृषकों को उच्च गुणवत्ता के कृषि निवेश उपलब्ध करायेंगे तथा अपने आस-पास के किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकी से रूबरू कराते हुए उनकी आय वृद्धि में पूर्ण रूप से सहयोग करेंगें। किसी भी प्रकार की शिकायत का मौका न दिया जायेगा। उप निदेशक कृषि टी. पी. शाही ने बताया कि कृषि में प्रशिक्षित युवाओं की सेवाओं का उपयोग करते हुए प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना (एग्री जंक्शन) अन्तर्गत वर्ष 2023-24 में जिले के कृषकों को एक ही छत के नीचे वन स्टॉप शॉप के माध्यम से बीज, उर्वरक कीटनाशक तथा जैव कीटनाशक, जैव उर्वरक, माइक्रोन्यूट्रिएन्ट्स, वर्मी कम्पोस्ट, कृषि यन्त्र एवं प्रसार सेवायें, मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर संस्तुत उर्वरक एवं खाद तथा नवीन तकनीकी की जानकारी प्रदान करने हेतु बेरोजगार कृषि स्नातकों से आवेदन 13 जुलाई 2023 तक मांगे गये थे। जिसके क्रम में कुल 81 आवेदकों द्वारा आवेदन कार्यालय में उपलब्ध कराया गया था। प्राप्त आवेदन के क्रम में विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा निर्धारित लक्ष्य 42 के सापेक्ष 42 लाभार्थियों का चयन किया गया। योजनान्तर्गत शीघ्र ही चयनित लाभार्थियों का 13 दिवसीय आरसेटी में प्रशिक्षण दिलवाकर तथा उन्हें कृषि विभाग द्वारा निःशुल्क खाद, बीज एवं कीटनाशक का लाइसेंस उपलब्ध कराकर तथा उन्हें बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाते हुए एग्री जंक्शन केन्द्र की स्थापना कराई जायेगी। यह एग्री जंक्शन सेण्टर अपने आस-पास के कृषकों को समय से कृषि निवेश/कृषि रक्षा उपकरण उपलब्ध कराकर कृषकों की आय वृद्धि में सहायक होगें।
इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, एल.डी.एम. जितेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, शोभित वशिष्ठ सचिव/महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक लि०, निदेशक आरसेटी रीति कुमारी, डा० पी०के० सिंह केवीके, डा० सौरभ वर्मा भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रिया नन्दा, उदय शंकर सिंह, शिशिर कुमार वर्मा एस.डी.ओ. (कृषि), कुलदीप वर्मा, सुधाकर शुक्ला, पंकज कुमार, अरविन्द कुमार वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने किया आगरा संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने राजकीय…

23 minutes ago

इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र ने JEE Main में लहराया परचम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता…

24 minutes ago

मेगा क्रेडिट कैंप से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, 673 लाभार्थियों को ₹15.80 करोड़ ऋण स्वीकृत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद…

26 minutes ago

परतावल में सड़क, पानी और बिजली संकट पर उठी आवाज, डीएम से मिले काशीनाथ सिंह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल ब्लाक क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण और बिजली आपूर्ति…

1 hour ago

UGC नियमों पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने UGC की नई गाइडलाइंस को लेकर बड़ा बयान…

1 hour ago

होली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 किलो मिठाई नष्ट

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की…

1 hour ago