ब्राह्मण समाज के लोगों ने व्यक्ति की प्रसन्नता
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । ब्राह्मण वेलफेयर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र के द्वारा जनपद बहराइच के विकास खंड नवाबगंज (नई बाजार बाबागंज) निवासी संतोष कुमार मिश्रा को ब्राह्मण वेलफेयर महासभा उत्तर प्रदेश का जनपद बहराइच का जिला मीडिया प्रभारी का नवीन दायित्व प्रदान किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी संतोष कुमार मिश्रा की लगातार सामाजिक कार्यो मे सक्रियता, समाज के प्रति निष्ठा तथा रुचि को देखकर उन्हे पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पूर्व संगठन द्वारा संतोष मिश्रा को नवाबगंज ब्लॉक मीडिया प्रभारी का दायित्व सौपा गया था लेकिन संगठन व ब्राह्मण समाज के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए संगठन प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संतोष मिश्रा को बहराइच जिला मीडिया प्रभारी का नवीन दायित्व सौंपा गया है। ब्राह्मण वेलफेयर महासभा राष्ट्रीय स्तर का संपूर्ण भारत मे कार्य करने वाला गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन है जो ब्राह्मण समाज के लोगो मे राष्ट्रवाद की भावना पैदा करना, सर्वांगीण विकास, नशामुक्ति, उत्थान एवं कल्याण आदि उद्देश्यों पर कार्य करता है। संतोष मिश्रा को महासभा का बहराइच जिला मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर विनोद गिरि, जीतेन्द्र शर्मा, अरविन्द वर्मा, वैभव सिंह, कौशलेन्द्र पाण्डेय, शुभम त्रिपाठी, नीरज मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, बद्री सिंह, सजल मिश्रा, धीरेन्द्र शर्मा, अमित त्रिपाठी, राजकुमार शर्मा, संतोष शुक्ला, आनंद भूषण मिश्रा, विशाल मिश्रा, शेरसिंह कसौधन, अरुण कुमार सिंह, विकास अवस्थी, ज्ञानेंद्र शुक्ला, सूरज कुमार आदि लोगो ने हर्ष व्यक्त किया है।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…