आश्रम देख जानकी हीना भए विकल जस प्राकृत दीना

बदलापुर/महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा)
नवरात्र के इस पावन अवसर पर बदलापुर परिसर में पहली बार रामलीला का मंचन शुरू किया गया है। जहां पर शाम होते ही स्थानीय लोगों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ पड़ी है। यहां चल रही रामलीला में सीता हरण वाले प्रसंग में जब श्री राम हिरण का शिकार कर आश्रम आते है और आश्रम में सीता को न पाकर, व्याकुल हो उठते है और लक्षण से कहते है, हे लक्ष्मण मैं बोला था कि कुछ अनहोनी हो गई है देखो सीता आश्रम में नही है। और प्रभु श्रीराम जी सीता जी के खोज में व्याकुल होकर इधर उधर पेड़ पौधो से पूछते हुए सीते सीते पुकारते है, हे खग हे मृग मधुकर सयनी। तुम देखी सीता मृग नयनी।।यह दृश्य देख कर रामलीला के दर्शक भावविभोर हो जाते हैं। बदलापुर पश्चिम स्थित घोरपड़े मैदान में रामलीला में राम विलाप , राम साबरी भेट, राम हनुमान भेट , तथा बाली वध का सजीव चित्रण काशी धाम वाराणसी रामलीला मंडली के संचालक पवन शुक्ला के नेतृत्व में कुशल कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्रीरामलीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष दयाशंकर सिंह, सचिव मोहन श्रीवास्तव कार्याध्यक्ष, रितेश सिंह उपाध्यक्ष संजय सिंह,तथा बाला पिंगले,हरिश्चंद्र तिवारी,रजत त्रिपाठी,उदयभान सिंह,राकेश शुक्ला, रजनीकांत सिंह,आदेश कुमार मिश्र,कमलेश सिंह,सपना सिंह, प्रतिभा श्रीवास्तव कृष्णा रावत,शंकर सिंह तोमर,राहुल सिंह,ओंकार पांडेय, मनोज दुबे, तथा समिति के समस्त पदाधिकारीयों, सदस्यों के सहयोग से आयोजन को सफल बनाया जा रहा है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

1 hour ago

मऊ में होली को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

2 hours ago

संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…

3 hours ago

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

4 hours ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

4 hours ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

5 hours ago