नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के अखल वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार रात मुठभेड़ छिड़ गई।
सूत्रों के अनुसार, आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।
अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक गोलीबारी के बाद रात में अभियान को अस्थायी रूप से रोक दिया गया, लेकिन इलाके में कड़ी घेराबंदी बनाए रखी गई है ताकि आतंकवादी भाग न सकें। रविवार सुबह होते ही अभियान को फिर से शुरू किया जाएगा।
मुठभेड़ स्थल के आसपास के क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं एहतियातन निलंबित कर दी गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इलाके में दो से तीन आतंकवादी छिपे हो सकते हैं।
फिलहाल सुरक्षाबल सतर्कता के साथ ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं और स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…
ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…