मुहर्रम त्यौहार के मद्देनजर नामित किये गए सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि इस वर्ष मोहर्रम 20 जुलाई 2023 से प्रारंभ होकर 29 जुलाई 2023 तंक मनाया जाएगा। इस अवसर पर शांति,सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु तहसील क्षेत्र कप्तानगंज, खड्डा, नगर क्षेत्र कप्तानगंज, रामकोला खड्डा, छितौनी हेतु पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में मुख्य विकास अधिकारी को नामित किया गया है, इसी प्रकार तहसील क्षेत्र हाटा ,पडरौना व नगर क्षेत्र हाटा सुकरौली, मथौली, पडरौना क्षेत्र के पर्यवेक्षक अधिकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि/रा)को, तहसील क्षेत्र कसया, तमकुहीराज व नगर क्षेत्र फाजिलनगर, तमकुही, सेवरही, दुदही हेतु पर्यवेक्षक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर मु0 जफर को, सुभाष चौक चौकी ,कस्बा चौकी, सिधुवा चौकी ,बांसी चौकी ,मिश्रौली चौकी के जोनल मजिस्ट्रेट तहसीलदार पडरौना को, मन्साछापर चौकी, कटाई भरपुरवा चौकी के जोनल मजिस्ट्रेट जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को,कुबेरस्थान, थाना तुर्कपट्टी थाना रविंद्र नगर हेतु जोनल मजिस्ट्रेट परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण को, तथा थाना कसया का जोनल मजिस्ट्रेट अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को ,कस्बा चौकी व सुकरौली चौकी का जोनल मजिस्ट्रेट तहसीलदार हाटा को ,थाना कप्तानगंज के जोनल मजिस्ट्रेट बी.डी.ओ.तमकुहीराज को ,थाना खड्डा ,हनुमानगंज,थाना नेबुआ नौरंगिया के जोनल मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार खड्डा को ,थाना रामकोला के जोनल मजिस्ट्रेट तहसीलदार कप्तानगंज को, थाना अहिरौली बाजार जोनल मजिस्ट्रेट बी डी ओ मोतीचक ,थाना तरयासुजान के जोनल मजिस्ट्रेट खंड शिक्षा अधिकारी मोतीचक को, थाना पटहेरवा के जोनल मजिस्ट्रेट तहसीलदार कसया को, थाना सेवरही ,तमकुही राज के जोनल मजिस्ट्रेट तहसीलदार तमकुहीराज को,थाना चौरा खास ,विशुनपुरा, बरवा पट्टी के जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में सहायक निदेशक मत्स्य को नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि नमाज स्थल का कोई नई परंपरा मान्य नहीं होगी। समस्त मजिस्ट्रेट त्योहारों को सकुशल संपादन के पश्चात ही ड्यूटी स्थल संबंधित उप जिलाधिकारी को अवगत कराकर ड्यूटी तैनाती स्थल छोड़ेंगे, कलेक्ट्रेट कुशीनगर में इसके लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसका संपर्क नंबर 05564 240590 है कंट्रोल रूम की प्रभारी श्रीमती उषा पाल बी डी ओ नेबुआ नौरंगिया 9452061141 को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद वासी किसी भी प्रकार की समस्या के लिए उपरोक्त नंबर पर अवगत करा सकते हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में हार से बिगड़ा भारत का गणित, NRR बना सबसे बड़ी टेंशन

ICC T20 World Cup के सुपर-8 चरण में पहले ही मुकाबले में भारत को 76…

3 hours ago

महराजगंज में 7 माह से मानदेय बंद, ग्राम रोजगार सेवकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

महराजगंज/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों में पिछले 7 माह से…

4 hours ago

संत कबीर नगर के मदरसे में 125 छात्राओं का रिकॉर्ड गायब, अल्पसंख्यक विभाग ने शुरू की जांच

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया में…

4 hours ago

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे…

6 hours ago

लाखों की सड़क 15 दिन में धराशायी: महराजगंज में पैचिंग ध्वस्त, PWD कटघरे में

महराजगंज में 15 दिन में उखड़ी सड़क: डोमा-कलनही मार्ग की पैचिंग ध्वस्त महराजगंज (राष्ट्र की…

6 hours ago