कुशीनगर में धारा 163 निषेधाज्ञा लागू: ADM ने शांति और कानून व्यवस्था हेतु जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहारों और विभिन्न परीक्षाओं के मद्देनज़र जनपद में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) वैभव मिश्रा द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह आदेश आगामी रक्षाबंधन, चेहल्लुम, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी, ईद ए मिलाद, दशहरा, बारावफात, अनंत चतुर्दशी, विश्वकर्मा पूजा, महाराजा अग्रसेन जयंती, महात्मा गांधी जयंती सहित विश्वविद्यालय/बोर्ड परीक्षाओं व प्रतियोगी परीक्षाओं के शांतिपूर्ण संचालन को दृष्टिगत रखते हुए जारी किया गया है।
प्रमुख प्रतिबंध व निर्देश: कोई भी व्यक्ति सड़कों पर जाम नहीं लगाएगा, न ही दुकानों/ट्रैफिक को बाधित करेगा।पाँच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध, कार्यालय, रेलवे व बस स्टेशन को छोड़कर।बिना अनुमति सभा, जुलूस, धरना प्रदर्शन प्रतिबंधित। परंपरागत धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों को छूट।परीक्षा केंद्रों से 100 मीटर की परिधि में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश निषेध। ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर रोक।परीक्षा में शस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि ले जाने की मनाही।किसी भी प्रकार के हथियार, पत्थर, तेजाब आदि ले जाने पर प्रतिबंध।आपत्तिजनक, साम्प्रदायिक, भड़काऊ भाषण, सोशल मीडिया संदेशों पर कड़ी निगरानी।रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग प्रतिबंधित, अन्य समय में अनुमति जरूरी।किसी भी नई धार्मिक परंपरा या रूट का उपयोग वर्जित, कार्यक्रम पारंपरिक रूप में ही होंगे।अफवाह फैलाने, जबरन चंदा वसूलने, कटिया कनेक्शन, अवैध लाल-नीली बत्ती, काली फिल्म वाले वाहन प्रतिबंधित। कोई भी व्यक्ति जबरन व्यापारिक प्रतिष्ठान, स्कूल-कॉलेज बंद नहीं करवा सकेगा।घृणा फैलाने वाले लेख, पुस्तिका, पर्चे आदि का प्रकाशन या वितरण पूर्णतः प्रतिबंधित।उल्लंघन पर कार्यवाही:इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा-223 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।शांति व्यवस्था हेतु निर्देश:ADM ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें करने, फ्लैग मार्च आयोजित करने तथा विभिन्न धर्मों के प्रमुखों से संपर्क में रहते हुए शांति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

2 days ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

2 days ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

2 days ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

4 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

4 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

4 days ago