विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया जे0पी0 यादव के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव द्वारा जिला कारागार देवरिया के महिला बैरकों, पाकशाला का औचक निरीक्षण किया गया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव, इशरत परवीन फारुकी द्वारा निरीक्षण के दौरान महिला बैरक में निरूद्ध जनपद देवरिया की महिला बंदियों के समस्याओं के बारे में व उनको उपलब्ध सुविधाओं भोजन एवं चिकित्सा आदि के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने बताया कि किसी बंदी को विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया में एक प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या का निस्तारण करा सकता हैं।
जिला कारागार में निरंतर मीनू के अनुसार ही भोजन बनाने हेतु संबंधित को निर्देश दिया। उन्होंने महिला बंदियों के साथ रह रहें बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था, शिक्षण हेतु व्यवस्था, साफ-सफाई एवं दवा की व्यवस्था हेतु संबंधित को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान तकनीकी एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा प्रशिक्षित महिला बंदी प्रमिला द्वारा तैयार किए गए स्वेटर एवं अन्य सजावटी उत्पाद की सचिव के द्वारा सराहना की गयी I
निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक भोलानाथ मिश्रा, उप कारापाल वन्दना त्रिपाठी एवं वन्दना, मोती लाल वर्मा, कारागार वार्डर सपन कुमार, इत्यादि उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

18 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

18 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

18 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago