पोलिंग पार्टियों का द्वितीय प्रशिक्षण सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु हीरालाल इण्टर कॉलेज खलीलाबाद में 10 कक्षों में पोलिंग पार्टी (पीठासीन व मतदान अधिकारी) का दो पाली में प्रशिक्षित किया गया। प्रत्येक कक्ष में 07 पार्टियों के कुल 28 कार्मिकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। दोनो पालियों में कुल 555 मतदान कार्मिको को प्रशिक्षण दिया गया, 05 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहें। जिन्हें 09 मई 2023 को प्रशिक्षण दिया जाएगा। हीरालाल इण्टर कॉलेज में आयोजित पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम मास्टर ट्रेनर द्वारा पी0पी0टी0 पर सिलसिलेवार समझाते हुए बारिकी से प्रशिक्षित किया गया। हीरालाल इण्टर कॉलेज के अरविन्द ऑडिटोरियम में फेसिलेटेशन सेन्टर बनाया गया हैं जिसमें अलग-अलग जनपद के सभी नगर पालिका सहित नगर पंचायतों हेतु पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने हेतु 08 पार्टियों को लगाया गया है।
जिलाधिकारी संदीप कुमार, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए मतदान कार्मिकों से कहा कि इस प्रशिक्षण में आप सभी मतदान के दिन सम्पन्न कराई जाने वाली सभी प्रक्रियाओं एवं सभी नियमों को बारिकी से समझ ले। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए पीठासीन अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस लिए मतदान प्रक्रिया के सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण को गम्भीरता से ले। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अच्छा होगा तो मतदेय स्थल पर कोई दिक्कत नही होगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

सब्जी मंडी से दिनदहाड़े स्पलेंडर बाइक चोरी, कसया में चोरों का बढ़ता आतंक

कसया / कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)।कसया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवीन सब्जी मंडी में दिनदहाड़े…

24 minutes ago

15% रिटर्न का जाल: कैसे फैला मैक्सीजोन चिटफंड नेटवर्क

रांची में 307 करोड़ चिटफंड घोटाला: मैक्सीजोन कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह पर ईडी की…

37 minutes ago

अल्पसंख्यकों की भागीदारी और जमात का उभार: चुनाव 2026 के बड़े संकेत

बांग्लादेश चुनाव 2026: BNP की ऐतिहासिक वापसी, तारिक रहमान की अगुवाई में सत्ता परिवर्तन से…

46 minutes ago

मनरेगा की पहचान बदलने पर कांग्रेस का विरोध तेज

मनरेगा का नाम बदलना मजदूरों के भविष्य से खिलवाड़ – राघवेंद्र प्रताप सिंह मऊ (राष्ट्र…

48 minutes ago

जेसीबी कार्रवाई के बीच थप्पड़ का वीडियो वायरल, जांच शुरू

देवरिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस का व्यवहार विवादों में, थप्पड़ मारने का…

1 hour ago

बोर्ड परीक्षा से पहले कुशीनगर में बड़ा शिक्षा संकट, 700 छात्र प्रभावित

डीआईओएस कार्यालय की लापरवाही से छात्रों का भविष्य अधर में कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

2 hours ago