मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश का खुल्लमखुल्ला उलंघन, गरीब एक अदद आवास के मोहताज

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीरो टालरेंस की नीति पर कार्य कर रहे हैं।और बीच बीच में सभी को इस पर चलने को आगाह भी करते रहे हैं।वहीं ब्लाक के कुछ कर्मी उनकी नीतियों को हवा में उड़ाकर अपनी कमाई का जरिया बना लिए हैं।
प्रधानमंत्री आवास पाने के लिए पात्र लोग दर दर भटक रहे हैं।पात्रता सूची में नाम होने के बावजूद जिम्मेदारों के अनदेखी के चलते उनको आज तक आवास नही दिया गया।जबकि वर्ष 2017की पात्रता की सूची में नाम दर्ज बताया जा रहा है।शहर बानों ने एक अदद आवास की मांग को लेकर क‌ई बार विकास खंड के अधिकारियों से मिलकर अपनी व्यथा सुना चुके हैं।मामला उतरौला विकास‌ खंड के ग्राम सुरैहिया देवर का है। जहां शहर बानो पत्नी समीर कच्चे मकान मे प्लास्टिक ताल पतरी व छप्पर के नीचे रहकर अपना गुजर बशर करने को विवश हैं।आलम यह है कि बरसात के दिनों में और भी समस्या बढ़ जाती है जब बारिश का पानी घरों में भर जाता है और विषैले जानवरों का खतरा बढ़ जाता है।उन्हें सर छुपाने के लिए एक अदद छत नुमा आवास की दरकार है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

8 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

8 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

12 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

12 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago