एसडीएम के आदेश की हो रही है अवहेलना

कानूनगो व लेखपाल पर भ्रष्ट होने का आरोप

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के मुबारकपुर थानांतर्गत अमुडी गाँव में दबंग द्वारा सैयद बाबा की मजार के रास्ते को बन्द बंद करने का मामला प्रकाश में आया है, जिसे लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश दिख रहा हैं। उपजिलाधिकारी सदर आजमगढ़ के आदेश की जमकर उड़ाई जा रही है धज्जियां। कर्मचारियों पर नहीं हो रहा है कोई असर कानूनगो और लेखपाल के मिली भगत से हो सकती है कोई अनहोनी, किसी बड़ी घटना का कर रहा हैं राजस्व विभाग इंतजार
योगी सरकार भले ही भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। लेकिन वही सदर तहसील के अमुडी गाँव के भूमाफिया दबग व कानूनगो, लेखपाल के आगे अधिकारी मौन नजर आ रहे है। पीड़ित ग्रामीण नवजीवन सन्तोष कुमार यादव ने बताया कि अमुडी गाँव में सैयद बाबा मजार पर रास्ता पुराने जमाने से बना हुआ था, गांव के मनबढ व दबंग भूमाफिया द्वारा रास्ता बन्द कर दिया गया है। जिसको खुलवाने के लिए आजमगढ़ सदर उपजिलाधिकारी ने चार बार आदेश किया है। लेकिन थाने से लेकर राजस्व की टीम कही न कही किसी प्रभाव में आकर बन्द रास्ते को खुलवाने में नाकाम दिख रही हैं। उपजिलाधिकारी सदर के आदेश को ताख पर रखकर मनमानी तरीके से गलत रिपोर्ट लगा रहे हैं। राजस्व टीम को नही है डर बुलडोजर बाबा का ,और ना ही बाबा के उच्चाधिकारियों का। पूर्व में रास्ते को लेकर मारपीट भी हुआ था, ग्रामीण द्वारा एसडीएम ज्ञान चन्द गुप्ता को कई बार प्रार्थना पत्र भी दिया गया है। एसडीएम द्वारा कई बार रास्ता हटवाने का आदेश भी गया लेकिन भ्रष्ट कानूनगो व लेखपाल द्वारा रास्ते को खाली नहीं करवाया गया है। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के पदाधिकारी द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुये, उपजिलाधिकारी सदर से वार्ता कर कार्रवाई की मांग किया है।उपजिलाधिकारी ज्ञान चंद गुप्ता द्वारा कार्रवाई करने की बात तो कही गई है। लेकिन देखना यह होगा कि आदेश का कितना असर भ्रष्ट कर्मचारियों पर होगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

लावारिस शव मिलने पर पुलिस अलर्ट,खंगाले जा रहे गुमशुदगी रिकॉर्ड

झाड़ियों में मिला लावारिस युवक का शव, सिकंदरपुर–बलिया में फैली सनसनी सिकंदरपुर / बलिया (राष्ट्र…

41 minutes ago

अपहरण के बाद हाई-स्पीड चेज, 11 राउंड फायरिंग

रांची कचहरी चौक हिंसा: किन्नरों से मारपीट, युवक का अपहरण, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल…

46 minutes ago

नगर निकाय चुनाव 2026: JAC बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों में बड़ा बदलाव

JAC Exam Date Change 2026: नगर निकाय चुनाव के चलते इंटर, 8वीं, 9वीं और 11वीं…

2 hours ago

पटना से पूरे बिहार तक सस्ता होगा रेंट एग्रीमेंट, जानिए पूरा गणित

बिहार में रेंट एग्रीमेंट होगा सस्ता, किरायेदारों को बड़ी राहत, रजिस्ट्रेशन फीस में 50% तक…

2 hours ago

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के गड़वार–फेफना मार्ग पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा…

2 hours ago

अपराध पर शिकंजा, नए साल का पांचवां एनकाउंटर

पटना एनकाउंटर: कुख्यात सूर्या डॉन पुलिस मुठभेड़ में घायल, NMCH में भर्ती पटना (राष्ट्र की…

2 hours ago