एसडीएम सगड़ी पहुंचे खिरिया बाग, धरना समाप्त करने पहुँचे जिलाधिकारी

अखिलेश यादव ने विधानसभा में किसानों-मजदूरों का सवाल उठाते हुए कहा खिरिया बाग संघर्ष में साथ आएं

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
धरने के दौरान एसडीएम सगड़ी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी खिरिया बाग आए। एसडीएम सगड़ी ने फिर से धरना समाप्त करने की गुजारिश करते हुए कहा कि जिलाधिकारी आपसे फिर वार्ता करना चाहते हैं। किसानों-मजदूरों ने साफ कहा कि जब तक हवाई अड्डा विस्तारीकरण की परियोजना रदद् करने का लिखित शासनादेश नहीं मिल जाता, तब तक धरना चलता रहेगा। वार्ता के सम्बंध में कहा कि जिलाधिकारी से पिछली वार्ता के बाद जिस तरह से किसान नेताओं का अपहरण करने की फिर कोशिश हुई, उससे हम धरना स्थल या फिर ग्रामपंचायत भवन में ही वार्ता करेंगे।
खिरिया बाग संघर्ष के 125 वें दिन धरनारत ग्रामीणों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से आजमगढ़ में हवाई पट्टी के विस्तार की परियोजना रद्द करने के आंदोलन में समर्थन मांगा। अखिलेश यादव से कहा कि जिलाधिकारी ने कहा है कि आप विधायक या सांसद नहीं जो आपके कहने पर परियोजना रदद् कर दी जाए। अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं, ऐसे में किसानों-मजदूरों के हित में विस्तारीकरण की परियोजना रदद् करवाने के संघर्ष में साथ दें।
किसानों-मजदूरों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सदर लोकसभा आज़मगढ़ से हमारे सांसद रहे हैं,और उनके पिता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव भी हमारे सांसद रहे हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव खिरिया बाग आंदोलन का समर्थन करें, विधानसभा में सवाल उठाएं, मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मुलाकात कर इस समस्या को हल कराएं और खिरिया बाग, जमुआ हरिराम आज़मगढ़ में आकर हमारा समर्थन करें। विधानसभा गोपालपुर से विधायक नफीस अहमद और विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने सदन में भी किसानों-मजदूरों के समर्थन में सवाल उठाया, पर अभी तक सरकार ने हवाई पट्टी के विस्तारीकरण की परियोजना रद्द नहीं की।
धरनारत ग्रामीणों ने कहा कि जिला प्रशासन ने यह कह दिया है कि, किसान जमीन नहीं देना चाहते तो अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की परियोजना स्थगित की जाती है। जब किसान-मजदूर को जमीन-मकान नहीं देना चाहते तो परियोजना रदद् करनी चाहिए। प्रशासन से 6 राउंड की वार्ता में अब प्रशासन ने असमर्थता जता दी है कि, परियोजना रदद् करने का अधिकार उनके पास नहीं है। ऐसे में इस मामले में सरकार तत्काल हस्तक्षेप कर किसानों-मजदूरों की समस्या का निराकरण करे।
धरने को क्रांतिकारी किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी शशिकांत, राजेश आज़ाद, राम कुमार यादव, प्रेम चंद्र, राम चन्द्र यादव, राम नयन यादव, राजीव यादव, राम शबद निषाद, दुखहरन राम, रविन्द्र यादव, विनोद यादव, अवधेश यादब ने संबोधित किया। धरने की अध्यक्षता सुनीता शर्मा और संचालन राधेश्याम राव ने किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में हार से बिगड़ा भारत का गणित, NRR बना सबसे बड़ी टेंशन

ICC T20 World Cup के सुपर-8 चरण में पहले ही मुकाबले में भारत को 76…

5 minutes ago

महराजगंज में 7 माह से मानदेय बंद, ग्राम रोजगार सेवकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

महराजगंज/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों में पिछले 7 माह से…

22 minutes ago

संत कबीर नगर के मदरसे में 125 छात्राओं का रिकॉर्ड गायब, अल्पसंख्यक विभाग ने शुरू की जांच

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया में…

30 minutes ago

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे…

3 hours ago

लाखों की सड़क 15 दिन में धराशायी: महराजगंज में पैचिंग ध्वस्त, PWD कटघरे में

महराजगंज में 15 दिन में उखड़ी सड़क: डोमा-कलनही मार्ग की पैचिंग ध्वस्त महराजगंज (राष्ट्र की…

3 hours ago