पेंशन बन्द होने से बुजुर्ग एवं निराश्रित महिलाएं परेशान

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जैतीपुर विकास खण्ड क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, का लाभ गरीबों को नहीं मिल पा रहा है। ग्राम पंचायत शाहबाद के मजरा शिवनगर की तीन बुजुर्ग महिलाएं, निराश्रित महिला, विधवा पेंशन बंद होने से परेशान है। करीब 7 महीनों से इन बुजुर्ग महिलाओं को सरकार द्वारा भरण-पोषण को दी जा रही सहायता राशि नहीं मिल पाई है। मंगलवार को जरूरी कागजात लेकर तीनों महिलाएं ब्लॉक मुख्यालय पहुंची।लेकिन खण्ड विकास अधिकारी सीमा रानी अग्रवाल के न मिलने से मायूस होकर घर लौट गई।ग्राम पंचायत शाहबाद के मजरा शिवनगर की बुजुर्ग निराश्रित महिला कृष्णा देवी, लाडली, राधा देवी नें बताया 7 महीनें पहले उनकी पेंशन बंद हो गई हैं ।कई बार उन्होंने बैंक के चक्कर काटे लेकिन पेंशन खाते में नहीं पहुंची।अचानक पेंशन बंद होने से काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।पेंशन आजीविका का जरिया है।अब रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
इस बारे में जब सचिव संगीता यादव से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया मेरा काम सिर्फ रिपोर्ट लगाने का है, कि लाभार्थी पात्र या अपात्र हैं।महिलाओं की पेंशन क्यों बंद हुई इसकी जानकारी जिला मुख्यालय पर लगेगी।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

7 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

7 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

7 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

7 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

10 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

11 hours ago