गुणवत्ता युक्त की उर्वरक निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में जनपद के किसानों को गुणवत्तायुक्त समस्त प्रकार की उर्वरक निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराने हेतु खलीलाबाद तहसील में उप जिलाधिकारी शैलेश कुमार दुबे एवं जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा द्वारा खलीलाबाद के साधन सहकारी समिति, डीघा, ग्रामीण कृषि सेवा केंद्र मैलानी, साधन सहकारी समिति लिमिटेड, मीरगंज, किसान इंटरप्राइजेज भुजैनी, साधन समिति लिमिटेड बूधाकलां, आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र कांटे, साधन सहकारी समिति लिमिटेड विग्रामीर, किसान बीज भंडार नौवागांव, खान ट्रेड सेमरियांवा, आफताब खाद भंडार सेमरियांवा, चौधरी कृषि विकास केंद्र बाघ नगर, किसान कृषि सेवा केंद्र बाघ नगर, हसन ट्रेडर्स चिऊटीना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पीओएस मशीन संचालक, बिक्री पंजिका, स्टाक पंजिका, रेट बोर्ड, स्टाक बोर्ड का निरीक्षण करते हुए एनपीके का एक, सिंगल सुपर फास्फेट का तीन, बायो पोटाश का एक, माइक्रोन्यूट्रिएंट का एक नमूना संग्रहित किया गया तथा साधन सहकारी समिति को चेतावनी दी गई की बिक्री पत्रिका में किसनों का मोबाइल नंबर लिखा जाएl यदि किसी बिक्री केंद्र पर संदिग्ध उर्वरक बिक्री होता हुआ पाया जाएगा तो उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। सभी उर्वरक बिक्री निर्धारित निर्धारित मूल्य पर पीओएस मशीन से करें उर्वरक क्रय की रसीद दें। उन्होंने बताया कि छापा की कार्यवाही नियमित रूप से चलती रहेगी, सभी उर्वरक विक्रेताओं को किसान हित का ध्यान रखते हुए नियमानुसार उर्वरक बिक्री करने के निर्देश दिये गये।
प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…