वार्डो और गौशाला मे गंदगी देख एसडीएम ने जताई नाराजगी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
अल्हागंज कस्बें में बृहस्पतिवार की सुबह सफाई व्यवस्था की हकीकत देखने निकले एसडीएम व नायब तहसीलदार को चार वार्डों में हालत बेहद खराब मिली। नाली बजबजाती व गलियो में कूढ़े के ढेर लगे मिले। तथा गौशाला मे पीने का पानी गंदा मिला साथ ही काफी गंदगी मिली जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई है।
एसडीएम दुर्गेश यादव व नायब तहसीलदार रोहित कटियार ने लेखपाल सहित टीम के साथ कस्बे के अंधुई, दखिनौआ, शिवपुरी, नगर व बाल्मीकि वार्ड, पीरगंज, ब्रह्मनान कस्बे की मुख्य बाजार, बस स्टेशन व गौशाला में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। शिवपुरी साहुकारा वार्ड सीमा पर नाला बजबजाता मिला तथा फिल्ड मे कूडा गंदगी पायी, वार्ड अधुई मे तालाब के किनारे कूडे का ढेर व गंदगी मिली, जिसके बाद उन्होने दखिनौआ वार्ड मे प्रार्थमिक विद्यालय मे बन रही बाउड्रीवाल को भी देखा तथा वार्ड मे गंदगी भी देखी। मुख्य बाजार में व्यापारियो के दुकानो के आगे कूडे के डेर मिले, जिसके बाद वार्ड ब्रह्मनान मे साफ सफाई व्यवस्था सही मिली। वही पीरगंज मे संडक पर पानी बहे जा रहा था, नालियां भरी पड़ी थी नाला भी गंदा था। और तो और गौशाला के सामने सडक पर ही कूडे का ढेर लगा था इसके बाद वह गौशाला पहुचे जहां गायों के पीने का पानी होदिया मे काफी गंदा और काला था और गौशाला प्रागंण मे काफी गंदगी मिली तथा हरा चारा भी नही था जिस पर नाराजगी व्यक्त कर जबाब मांगा। उसी मार्ग पर बने शुलभ शौचालय काफी गंदा था आस पास गंदगी फैली हुई थी बस स्टाप पर भी काफी गंदगी थी बस स्टेशन के बाहर बने महिला प्रतिक्षालय मे महिला पुलिस केंद्र बंद तथा जिसे देख लगा वह काफी समय से बंद पडा है, उसके अंदर फैली थी। उन्होंने कस्बा में एक माह तक लगातार अभियान चलाकर सफाई कराने के निर्देश दिये हैं। सफाई कार्य की जांच करने के लिए भी निर्देश दिये। पुन: अतिक्रमण देख नाराजगी व्यक्त की तथा लगातार मिल रही अवैध खनन की शिकायतों पर नायब तहसीलदार को लेखपाल को जांच करने के आदेश दिये तथा क्षेत्र मे अवैध खनन करने वाले खनन माफियाओ के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये, पकडे गये ट्रेक्टर की जांच तथा किस स्थान से हो रहे खनन की जांच करने के भी निर्देश दिये।

rkpnews@desk

Recent Posts

नाले जस के तस: 9.50 लाख के सफाई टेंडर पर उठे सवाल, सभासद गौरव निषाद ने किया भुगतान रोक कर जांच की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में नालों की सफाई…

8 hours ago

50 मछुआरों का एनएफडीपी पोर्टल पर हुआ पंजीकरण

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मछली पालन, झींगा पालन, मछली विक्रेताओं, मत्स्य सहकारी समितियों, मछुआरा समूहों और…

8 hours ago

पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली प्रकाशित, शुरू हुआ निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा के अंतर्गत आने वाली…

8 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी,…

8 hours ago

सस्टेनेबिलिटी एम्बेसडर ग्लोबल एक्सचेंज कार्यक्रम में डीडीयू के सात विद्यार्थियों का चयन, बेंगलुरु में लेंगे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात विद्यार्थियों का चयन इको नेटवर्क…

9 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में प्रियंका का परचम, स्वर्ण पदक से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद के शारीरिक शिक्षा संकाय (बीपीएड)…

9 hours ago