जीवन जीने की कला सिखाता है स्काउट-गाइड: राजन

तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तरकुलवा विकास खंड के स्वतंत्र मिशन कॉन्वेंट स्कूल सिसवा नरायनपुर के प्रांगण में चल रहा तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर बुधवार को संपन्न हुआ। इसमें कुल 150 छात्र-छात्राओं ने प्रथम सोपान का प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिला प्रभारी पीएल यादव, जिला ट्रेनर कौशल किशोर सिंह ने शिविरार्थियों को प्रतिज्ञा, नियम, प्रार्थना, झंडा गीत, सड़क एवं यातायात सुरक्षा नियम, गांठ बंधन, टीम वर्क, टैंट निर्माण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मीनार बनाना, ध्वज शिष्टाचार सिखाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी उर्फ राजन ने स्काउट गाइड की टोलियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड का शिविर छात्र-छात्राओं को जीवन जीने की कला सिखाता है। इस प्रकार के शिविर से बच्चों में राष्ट्र भक्ति, समाज सेवा और अनुशासन का भाव उत्पन्न होता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार राव ने कहा कि स्काउट गाइड अनुशासन और समाज सेवा की शिक्षा देता है। प्रबंधक उमेश यादव ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इसके पूर्व विद्यालय की छात्राएं आंचल गोंड, रोशनी चौहान, रंजना गोंड आदि से सरस्वती वंदना व स्वागत गीत तथा प्रेमचंद, सुनील, माइकल जक्शन आदि ने राष्ट्र भक्ति नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सुभाष पाठक, राजेश पांडेय आदि ने संबोधित किया। इस दौरान शिक्षक उग्रसेन पांडेय, शुभम तिवारी, श्रीप्रकाश दुबे, मकसूद आलम, राम प्रवेश यादव, चंदन यादव आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

2 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

3 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

3 hours ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

4 hours ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

4 hours ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

5 hours ago