स्कॉर्पियो कर हुंडई कार में टक्कर भीषण सड़क हादसा

1 की मौत 2 गंभीर रूप से घायल स्कार्पियो चालक वाहन छोड़कर हुआ फरार

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
सूत्रों से प्राप्त जानकारी केआजमगढ़ वाराणसी-लुंबिनी नेशनल हाईवे पर जनपद आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के खोजापुर गांव के पास की देर रात स्कॉर्पियो और हुंडई कार के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो बुरी तरह घायल हो गए। महराजगंज थाना क्षेत्र के करमहां डिंगुरपुर गांव निवासी 65 वर्षीय रमाकांत सिंह पुत्र जंगबहादुर सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके पुत्र 45 वर्षीय दुर्गविजय सिंह और पड़ोस के गांव देवारा कदीम निवासी 43 वर्षीय बृजेश पुत्र परहंश, रमाकांत को गुरुवार को सुबह किसी डाक्टर को दिखाने के लिए वाराणसी गए थे। हुंडई कार से वाराणसी से वापस आ रहे थे। रास्ते में खोजापुर गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही स्कार्पियों में टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की खबर मिलते ही सिधारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने रमाकांत को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायलों का उपचार शुरू कर दिया। दुर्घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस: अधिकार जानना ही सच्ची जागरूकता है

24 दिसंबर को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस हमें यह सोचने का अवसर देता…

14 minutes ago

सुविधाओं की चकाचौंध में घिरता समाज, बढ़ती असुरक्षा बनी गंभीर चुनौती

कैलाश सिंहमहराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।आज का समाज सुविधाओं के मामले में अपने इतिहास के सबसे…

21 minutes ago

मन और साहित्य के अन्वेषक: पद्म भूषण जैनेन्द्र कुमार

पुनीत मिश्र हिन्दी साहित्य के इतिहास में जैनेन्द्र कुमार का नाम उन रचनाकारों में लिया…

29 minutes ago

किसान सम्मान दिवस: कृषि मेला, प्रदर्शनी व रबी गोष्ठी का आयोजन

फोकस: किसान सम्मान दिवसटैग: किसान सम्मान दिवस, संत कबीर नगर, कृषि मेला, रबी गोष्ठी, चौधरी…

36 minutes ago

24 दिसंबर : वो दिन जब इतिहास ने अपने अमर स्तंभों को नमन किया

भारत के इतिहास में 24 दिसंबर केवल एक तारीख नहीं, बल्कि स्मृतियों, विचारों और कृतित्व…

1 hour ago

24 दिसंबर: वह तारीख जब भारत को मिले सुर, शक्ति, संकल्प और समाज-सेवा के अमर नायक

भारत का इतिहास केवल घटनाओं से नहीं, बल्कि उन महान व्यक्तित्वों से बनता है जिन्होंने…

1 hour ago