छात्र को डाटना शिक्षक को पड़ा भारी

शिक्षक के डांट पर छात्र ने बीच रास्ते रोक चढ़ा की बाइक

लखनऊ के निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा शिक्षक

भलुवनी,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। फातिमा खातून पत्नी इदरीश अहमद ने भलुवनी थाने पर अपने पति के ऊपर हुए जान से मारने की कोशिश का हवाला देकर तहरीर दी है।मोहम्मद इदरीश भलुवनी के शांति निकेतन इंटर कॉलेज के विषय भूगोल के शिक्षक है ।तहरीर के मुताबिक मोहम्मद इदरीश बीते सोमवार को प्रतिदिन के तरह विद्यालय गए तथा अपने कक्ष में पढ़ाते समय किसी बात को लेकर दो छात्रों को डांट दिया। विद्यालय के छुट्टी होने तक सब कुछ सामान्य रूप से चलता रहा ,विद्यालय की छुट्टी हुई शिक्षक तथा छात्र सभी अपने घर को निकले ,शिक्षक इदरीश भी अपने घर को निकले ,विद्यालय से महज दो सौ मीटर आगे पहुंचे तभी दो से तीन मोटरसाइकिल सवार छात्रों ने पीछा किया तथा उनके मोटरसाइकिल पर लात मार उन्हें गिरा दिया।गिरने के बाद अचेत अवस्था में पड़े शिक्षक के सर पर मोटरसाइकिल का पहिया चढ़ा दिया।जिसके बाद शिक्षक इदरीश अहमद बुरी तरह घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह नजदीकी स्वास्थ केंद्र ले जाया गया जहा डॉक्टर ने हालत काफी नाजुक देख फौरन देवरिया मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया देवरिया में करीब आधे घंटे इलाज चलने के बाद देवरिया मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों ने भी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।खून काफी बह जाने के कारण परिजन उन्हें निजी अस्पताल सावित्री में भर्ती कराए ,सावित्री में भी करीब दो घंटे आई सी यू में इलाज करने के बाद हालत और भी नाजुक होती चली गई इसके पश्चात सावित्री हॉस्पिटल ने भी लखनऊ के लिए सुझाव दिया बैरहाल परिजन ने बिना देर किए फौरन लखनऊ के एक निजी अस्पताल मेदांता में भर्ती कराया जहा शिक्षक इदरीश का इलाज चला रहा है।बीते दिन शुक्रवार तक शिक्षक इदरीश की हालत काफी नाजुक बताई गई।शिक्षक की पत्नी द्वारा समय निकालकर शुक्रवार को गृह जनपद पहुंची तथा भलुवनी थाना पहुंच कर थाना अध्यक्ष को तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। वैसे जिले में आए दिन अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है नए तरीके और नए अपराधी आए दिन बन रहे है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

22 minutes ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

37 minutes ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

39 minutes ago

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

1 hour ago

22 फरवरी को एचआरपीजी कॉलेज में लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, तैयारियों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 22 फरवरी 2026, रविवार को हीरालाल रामनिवास…

1 hour ago

बेल्थरा रोड क्रॉसिंग पर मालगाड़ी देख मची अफरातफरी

जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…

3 hours ago