विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय खरजरवा स्थित कलिंद इंटरमीडिएट कॉलेज पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद /प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 100 मॉडल प्रस्तुत किए गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरव कुमार श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी ,अध्यक्षता वीरेंद्र प्रताप सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक ,विशिष्ट अतिथि रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश उपसभापति अखिलेंद्र शाही , प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र प्रसाद सहित विभिन्न क्षेत्रों से अनेक निर्णायक मौजूद रहे ।कार्यक्रम में आए सभी अतिथिगण को विद्यालय के प्रधानाचार्य ने माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया । निर्णायक मंडल, मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों का निरीक्षण कर उसकी प्रशंसा की ।

निर्णायक मंडल ने तृप्ति शाक्या,अंशिका शर्मा द्वारा ब्रिज सिक्योरिटी सिस्टम, आयुष बरनवाल द्वारा बनाया गया स्नैक्स सिक्योरिटी सिस्टम, नितेश और शोएब अंसारी द्वारा टरबाइन,संतोष चौहान और राकेश द्वारा रेन वाटर हार्वेस्टर को मंडल में जाने के लिए चयनित किया गया। साथ ही सनी विश्वकर्मा, हिमांशु कुशवाहा ,नेहा गुप्ता ,डाली सिंह द्वारा कंपोस्ट ऑर्गेनिक खेती पर बल देने के साथ नव्या कौशिक द्वारा कदम का अचार मुरब्बा को सभी ने चखा। जिशान अंसारी, आलिया ,अस्फिया का वर्किंग एटीएम मशीन, शिवांगी,आराध्या, श्रेया द्वारा चंद्रयान- 3 को संतावना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता से सफल 15 छात्र गोरखपुर मंडल में प्रतिभाग करने जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन ने कहा कि बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल ये प्रदर्शित करता है कि यह बच्चे कितने प्रतिभाशाली हैं। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है । बस इन्हें एक अच्छा प्लेटफार्म देने की जरूरत होती है निश्चित रूप से इन्हीं प्रतिभाओं में डॉक्टर कलाम, होमी जागीर भाभा,कैलाश नाथ कौल जैसे वैज्ञानिक छुपे हैं ।यदि हम अनुशासन में रहकर कड़ी मेहनत करे तो सफलता अवश्य मिलेगी। विशिष्ट अतिथि अखिलेंद्र शाही ने रेड क्रॉस सोसाइटी के बारे में बताया। डॉक्टर मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा की वर्तमान में कठिन परिश्रम कर हम भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि विज्ञान मॉडल से बच्चों के अंदर एक सोच उत्पत्ति होती है की कैसे हम जीवन में आगे बढ़ सकते हैं और समाज में कुछ बेहतर करके दे सकते हैं विज्ञान क्लब के जिला मुखिया अनिल त्रिपाठी ने मॉडल प्रदर्शनी की मूल बातों को भी विधिवत समझाया। निर्णायक की भूमिका में आशुतोष त्रिपाठी, पॉलिटेक्निक से कृष्ण मुरारी सिंह ,आईटीआई से अभिषेक प्रजापति एवं इंजीनियर देवानंद उपस्थित रहें। कार्यक्रम में अनेक विद्यालयों के विज्ञान अध्यापक अशोक सिंह, मनोज मल्ल , अनूप गुप्ता, रामायण मणि ,संदीप कुमार मल्ल,आदर्श सिंह ,राहुल सिंह आदि विशेष रूप से मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन राम सुमेर पांडे ने किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मानसून की पहली बारिश में उजागर हुई श्यामदेंउरवा चौराहे की बदहाल जल निकासी व्यवस्था

जाम नालियों से सड़क पर फैला गंदा पानी, एक वर्ष से टूटा पड़ा स्लैब बना…

2 days ago

बिजली विभाग का बड़ा अभियान: 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, डेढ़ लाख रुपये की वसूली

ओवरलोड पर बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ता चिह्नित, बिजली चोरी रोकने को रात्रिकालीन विशेष…

2 days ago

डीडीयू में 42 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून से, अन्य कोर्सों में सीधे प्रवेश 9 जुलाई से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश…

2 days ago

डीएम ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग…

2 days ago

भाजपा सरकार में बिजली कटौती का रिकॉर्ड टुटा -विजय रावत

जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के ख़राब होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त-विजय रावत चौबीस घंटे के…

2 days ago

हल्की बरसात और हल्की हवा मे 10घंटे से ऊपर कट जाती है बरहज की बिजली, जनता परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई…

2 days ago