बैंक खाता बंद करने से नाराज कांग्रेसियों ने किया आयकर विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन

बैंक खाता फ्रीज करना लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन – रामजी गिरि

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। दल का बैंक खाता बंद करने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में सोमवार को आयकर विभाग के कार्यालय पर जाकर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित अपने मांगों का पत्रक नायब तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि कांग्रेस का बैंक खाता फ्रीज कर भाजपा सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन किया है। देश के सबसे बड़े विपक्षी दल का खाता बंद कर भाजपा ने यह साबित कर दिया कि वह सरकारी संस्थाओं का उपयोग विरोधी दल को परेशान करने के लिए कर रही हैं। देश को आजाद कराने वाली कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के खून पसीने से इकट्ठा व देश के गरीब मजदूर व दबे कुचले लोगों के द्वारा दिया गया यह धन हैं। भाजपा कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से घबराकर यह कार्य कर रही है जो निंदनीय है।प्रदर्शन करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी,राघवेन्द्र सिंह राकेश, आनंद देव गिरि, दीनदयाल यादव, नीलेश त्रिपाठी,सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, गोविंद मिश्र, आलोक त्रिपाठी राजन,सुनील द्विवेदी, प्रेमलाल भारती, आनंद शंकर,डॉ एसके पाठक, अवधेश यादव, कमलेश मिश्र, अब्दुल जब्बार, हरिश्चन्द्र सिंह, भीम विश्वकर्मा, राजकुमार यादव, शाकिर अली,रामअशीष साहनी,मनोज मणि,रामप्रवेश सिंह, विनोद तिवारी,गंगा कुशवाहा, नसीम अहमद आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

1 hour ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

1 hour ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

2 hours ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

2 hours ago