सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहारिक ज्ञान में बदलती है विज्ञान प्रदर्शनी -बीईओ

गणित विज्ञान प्रतियोगिता एवं विज्ञान माडल प्रदर्शनी

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही बीआरसी परिसर में शनिवार को ब्लाक स्तरीय गणित व विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गयी। जिसमें ब्लाक के विभिन्न उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों की विज्ञान एवं गणित के प्रति लगन व प्रतिभा दिखी। बच्चों द्वारा बनाये गये प्रोजेक्ट को लोगों ने सराहा। क्विज में सफल छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।
राष्ट्रीय अविष्कार अभियान 2023 के तहत गणित विज्ञान प्रतियोगिता एवं विज्ञान माडल प्रदर्शनी में शामिल करीब 100 छात्रों ने, विज्ञान व गणित पर केन्द्रित विषय पर कई खूबसूरत मॉडल बनाकर प्रदर्शनी में शामिल किया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ करते नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुमताज अंसारी ने कहा कि छात्रों को रुचिपूर्ण अधिगम और व्यावहारिक गतिविधियों में संलग्न करने के लिए इन प्रदर्शनियों को समय के नियमित अंतराल पर आयोजित किया जाना चाहिए। बीईओ देवमुनि वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहारिक ज्ञान में बदलते हैं और उनकी चिंतन शक्ति का दायरा बढ़ाते हैं।
बच्चों को अपने आस-पास हो रहे क्रियाकलापों में विज्ञान की उपस्थि‍ति का अनुभव कराना और ज्ञात कराना कि, हम भौतिक एवं सामाजिक पर्यावरण से अधिगम प्रक्रिया को जोड़कर ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं तथा अनेक समस्या ओं का समाधान भी कर सकते है।  इस दौरान क्विज का भी आयोजन हुआ। जिसमें कुमारी आंचल प्रथम, कुमारी आरती द्वितीय व अनुज कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बीईओ ने बताया कि प्रदर्शनी के तीन विजेताओं को जिला स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा।
इस दौरान प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेंद्र राय, एआरपी गण अनिल सिंह, देवेंद्र पाण्डेय, रामेश्वर यादव, विनोद प्रसाद, विद्या सिंह, बांके बिहारी, रामनरेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

9 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

9 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

9 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

9 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

9 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

9 hours ago