कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जनपदस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व टी एल एम मेला का आयोजन जिला पंचायत संसाधन केंद्र में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे सम्मिलित हुए।
सांसद, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी,बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुशवाहा, पूर्व विधायक फाजिलनगर गंगा सिंह कुशवाहा व जनप्रतिनिधिगणों ने एक-एक स्टॉल का काफी उत्सुकतापूर्वक अवलोकन कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर सांसद ने कहा कि प्रदर्शनी के अवलोकन से ऐसा प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री के नए भारत विकसित भारत को विज्ञान व कृषि की तरफ आगे ले जाने का लक्ष्य पूर्ण हो रहा है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान से देश और शिक्षा व्यवस्था आधुनुकीकरण की तरफ अग्रसर है। कुशीनगर के अधिकारियों को शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिये सांसद ने शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर कुशीनगर बुद्ध महोत्सव आयोजन में जनपद सभी बच्चों के विज्ञान प्रदर्शनी व पुरस्कार वितरण को एक दिन का समय दिए जाने की bat जाएगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में एक बिलियन से ज्यादा आबादी के मानव संसाधन के सापेक्ष विज्ञान के प्रति सहभागिता कम है।
बच्चों में भी विज्ञान के प्रति रुचि में वांछित प्रगति नहीं है। अभी तक शिक्षा ही एक चुनौती बनी हुई थी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से साइंटिफिक मॉडल के प्रति रुचि पैदा होती है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले बच्चों में से ही कितने बच्चे आगे जाकर वैज्ञानिक बन सकते हैं।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी गण, व्यायाम प्रशिक्षक अनिल मिश्र तथा जनप्रतिनिधियों में बालक दास त्यागी, विवेकानंद शुक्ल, मार्कण्डेय शाही, चंद्रप्रकाश चमन आदि उपस्थित रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने शुक्रवार…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज मामला…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में शुक्रवार…
UP Weather Alert: लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली…
Lockdown in India: मिडिल ईस्ट में जारी संकट और बढ़ती तेल कीमतों के बीच भारत…