शीतावकाश के बावजूद खुले मिले विद्यालय ,बीईओ ने बंद करा दी हिदायात

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में ठंड व शीतलहर के मद्देनजर शासन-प्रशासन द्वारा शीतावकाश का आदेश जारी कर सख्ती से पालन कराए जाने की निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद कुछ विद्यालय संचालक मनमाने तौर पर आदेश का उल्लंघन कर विद्यालयों का संचालन कर रहे हैं। शिकायत पर दुदही के खंड शिक्षा अधिकारी ने गुरुवार को दर्जन भर विद्यालयों का निरीक्षण किया, खुले पाए गए विद्यालय के संचालकों को कड़ी हिदायत दी व चेताया कि भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर उच्चाधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की संस्तुति कर दी जाएगी।
गुरुवार को बीईओ देवमुनि वर्मा दुदही विकास खंड के दुबौली बाजार में संचालित परमानंद इंटरमीडिएट कालेज पहुंचे। यहां कक्षा नौ व दस के छात्र मौजूद मिले, बीईओ ने तत्काल विद्यालय बंद कराते हुए संचालक को चेतावनी दी। ग्रीनलैंड पब्लिक बिना मान्यता के दसवीं कक्षा तक संचालित पाया गया। इस विद्यालय को पूर्व में भी बंद करने व मान्यता लेकर संचालित करने की नोटिस दी गई थी। बीईओ ने तत्काल विद्यालय बंद कराते हुए अंतिम नोटिस थमाया। नरहवा अचरज दुबे में पांचवीं तक मान्यता प्राप्त मदरसा में आदेश का उल्लंघन करते हुए दसवीं व बारहवीं तक कक्षाएं संचालित की जा रही थी। बीईओ ने फटकार लगाते हुए तत्काल विद्यालय बंद कराया व उच्चीकृत कक्षाओं के संचालन को स्थाई रुप से बंद करने का निर्देश दिया। बेचू सिंह एकेडमी गोड़रिया में भी छुट्टी के आदेश का उल्लंघन किया जा रहा था। संचालकों ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान दुदही में जेडीएस इंटर कालेज व शिवपूजन एकेडमी बंद पाए गए। बीईओ ने कहा कि प्रशासन के निर्देश का उल्लंघन कर विद्यालय संचालित पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

बिहार और बंगाल दोनों जगह वोटर लिस्ट में हैं जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जन सुराज आंदोलन के संस्थापक…

4 minutes ago

छठ घाट पर “पोस्टर पूजा” जब भक्ति और राजनीति ने साथ लिया डुबकी

छठ पर्व भारतीय जनमानस की सबसे पवित्र, अनुशासित और सादगीपूर्ण उपासना। यह सिर्फ एक धार्मिक…

44 minutes ago

मुरादाबाद में हैरान कर देने वाली वारदात: पत्नी ने झगड़े के बाद ब्लेड से काटा पति का गुप्तांग, हालत गंभीर

मुरादाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र से…

49 minutes ago

जब देश ने खो दिए अपने युगद्रष्टा और प्रतिभा के प्रतीक

इतिहास के पन्नों में 28 अक्टूबर का दिन केवल तिथियों का जोड़ नहीं है, बल्कि…

56 minutes ago

जानें किस मूलांक के सितारे चमकेंगे आज

पंडित सुधीर तिवारी की भविष्यवाणी अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति का भविष्य उसके मूलांक (Birth…

1 hour ago

जीव विज्ञान में सफलता का श्रेयकर मंत्र: कब और कैसे करें तैयारी, जानिए परीक्षा की जीत का सही तरीका

परीक्षा नजदीक आते ही विद्यार्थियों के मन में सबसे बड़ा प्रश्न यही रहता है —…

1 hour ago