लगातार बारिस से विद्यालय भवन गिरकर ध्वस्त

मनकापुर/गोण्डा।(राष्ट्र की परम्परा)08अक्टूबर.. बीते दो दिनो से से हो रही लगातार बरसात से एक विद्यालय ढय गया।अवकाश होने के कारण कोई जनहानि नही हुई।
शिक्षा क्षेत्र के ग्राम सोहास में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन का बरामदा ढह गया। विभाग द्वारा कुछ महीने पूर्व ही इस भवन को जर्जर घोषित किया गया था। हालांकि भवन का बरामदा रात में ढह गया था। दिन में यह घटना होती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।क्योंकि बच्चे दिन के समय उस विद्यालय के आस पास स्कूल लगने के पहले और स्कूल की छुट्टी के बाद जरूर इकट्ठा होते हैं। मौसम के दृष्टिगत जिला अधिकारी डा० उज्जवल कुमार द्वारा विद्यालयों में अवकाश कर देना भी ऐसे हादसे को टालने में कहीं ना कहीं मददगार रहा। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रचना सिंह के द्वारा बताया गया कि विद्यालय में कुल 77 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं और एक सहायक अध्यापक कृष्ण कुमार वर्मा भी कार्यरत हैं। भवन के जर्जर होने की सूचना विभाग को बहुत पहले ही दी जा चुकी है तथा सांख्यिकी प्रपत्र के माध्यम से भी विद्यालय भवन के जर्जर होने की सूचना प्रेषित की जा चुकी है।खंड शिक्षा अधिकार के द्वारा दिए गए आदेश निर्देश के अनुसार बच्चे बगल के प्राथमिक विद्यालय सोहांस में बैठते हैं। ग्रामवासियों के द्वारा बताया गया कि विद्यालय के बच्चों को बगल के प्राइमरी स्कूल में बैठा तो दिया गया है लेकिन इस जर्जर भवन को अभी तक ढहाया नहीं गया लगता है कि विभाग को किसी बड़े घटना का इंतजार है।वही खंड अधिकारी विशाल यादव ने कहा कि जर्जर भवन की सूचना जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को मौखिक व पत्राचार करके अवगत कराया गया।

संवाददाता गोण्डा..

parveen journalist

Recent Posts

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

2 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

3 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

4 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

4 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

12 hours ago