स्कूल ऑटो पलटने से गुमला में मातम, सुरक्षा पर उठे सवाल

गुमला सड़क हादसा: स्कूल जा रहे बच्चों का ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की मौत, एक गंभीर


रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)गुमला सड़क हादसा में बुधवार सुबह झारखंड के गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज के पास दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। स्कूल जा रहे बच्चों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में 9 वर्षीय आकांक्षा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय अलमा केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की खबर फैलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
गुमला सड़क हादसा के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, गंगड़ा गांव निवासी अजय गोप की बेटी आकांक्षा कुमारी रोज़ की तरह अन्य बच्चों के साथ ऑटो से महाराजगंज स्थित मदर अमृता पब्लिक स्कूल जा रही थी। रास्ते में अचानक चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया। तेज झटका लगते ही ऑटो पलट गया और सड़क किनारे जा गिरा। ऑटो के नीचे दबने से दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

ये भी पढ़ें – महाराजगंज में डीआईजी एस. चनप्पा का वार्षिक निरीक्षण, होली-रमजान पर सख्त अलर्ट

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से घायल बच्चियों को तत्काल बसिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद आकांक्षा कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं अलमा केरकेट्टा की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। आकांक्षा तीसरी कक्षा की छात्रा थी और पढ़ाई में काफी होनहार बताई जा रही थी।
गुमला सड़क हादसा की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। मासूम बच्ची की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है। ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।
इधर, सूचना पर बसिया पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में ऑटो के अनियंत्रित होने को ही हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वाहन की गति, तकनीकी खराबी या सड़क की स्थिति इस दुर्घटना के पीछे कितनी जिम्मेदार थी।

ये भी पढ़ें – युवाओं के सपनों को पंख देगा Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Abhiyan, 20 फरवरी को महराजगंज में वृहद ऋण शिविर

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्कूल वाहनों की नियमित जांच, बच्चों को ले जाने वाले ऑटो पर सख्ती और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो। गुमला सड़क हादसा ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में बच्चों की सुरक्षित आवाजाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, आखिरी ओवर में गुजरात की हार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…

2 hours ago

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

2 hours ago

Israel-Iran War: इजरायल का बड़ा हमला तय! ईरान के स्टील, पेट्रोकेमिकल और ऊर्जा सेक्टर पर मंडरा रहा खतरा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी Israel-Iran War के बीच तनाव चरम…

2 hours ago

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

13 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

13 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

14 hours ago