घोटालेबाज कांग्रेस सरकार ने किसानों को हमेशा छला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) 26 जून।केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर आयोजित महासम्पर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा एफ०पी०ओ० (कृषि उत्पादक संगठन) से सम्पर्क के क्रम में किसान मोर्चा पदाधिकारियो ने देवरिया नगर के इशारा भवन स्थित “इंद्रधनुष एग्रो प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड” के संचालक और सदस्यों से सम्पर्क किया।कार्यक्रम में उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ एफ०पी०ओ० के सचिव शरद चन्द्र श्रीवास्तव को केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका भेंट किया।इस दौरान किसान मोर्चाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान एफ०पी०ओ० का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है, साथ ही साथ किसानों को आर्थिक संकट से राहत दिलाना है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने किसानों को एफ०पी०ओ० के माध्यम से नए कृषि व्यवसाय को शुरू करने के लिये आर्थिक मदद देकर उनको सुदृढ करने का कार्य किया है।वही जब देश मे कांग्रेस की सरकार थी तो घोटाले में व्यस्त रहने की वजह से किसानों को भूल गयी,उनके साथ छल किया।लेकिन प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को मजबूत बना उनकी आय दूनी करने का काम कर रहे है।संस्था के सचिव शरदचन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि इंद्रधनुष एग्रो प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड से जुड़कर 500 से अधिक किसान सरकार की योजनाओ का लाभ पा रहे है।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, किसान मोर्चा जिला महामंत्री राजेश कुशवाहा, मण्डल अध्यक्ष भाजपा विजय श्रीवास्तव, जिला मंत्री नागेन्द्र सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष अनिल शाही,संतोष श्रीवास्तव, उमापति सिंह, हरिनारायण आदि उपस्थित रहे।भाजपाइयों ने घर-घर किया सम्पर्कभाजपा द्वारा चलाये जा रहे घर-घर सम्पर्क अभियान के तहत देवरिया नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष दीनानाथ पाण्डेय शक्तिकेन्द्र उमानगर के बूथों पर लोगों से सम्पर्क किया और मोदी सरकार की उपलब्धि का पत्रक दिया।इस दौरान संजय पाण्डेय,निशिरंजन तिवारी,प्रमोद शाही,वीरेंद्र सिंह,संतोष पाण्डेय,नित्यानंद पाण्डेय आदि रहे।भाजपा नेता रामदास मिश्रा और मण्डल अध्यक्ष बैकुंठपुर के नेतृत्व में रूपई व बैकुंठपुर में सरकार की उपलब्धियों को घर-घर गिनाया तो बैतालपुर के बेलही व विशुनपुरा में जिला मंत्री अरविन्द पाण्डेय बबुना के नेतृत्व में हर घर पहुच मोदी सरकार के 9 साल के कामों को भाजपाइयों ने गिनाया।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

23 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

23 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

23 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago