नए कानून के विरोध में सलेमपुर पहुंची ‘मनरेगा बचाओ’ साइकिल रैली

सोहनाग मोड़ पर नारेबाजी कर जताया विरोध

यात्रा के छठे दिन पंद्रह साइकिलों से सलेमपुर में किया प्रदर्शन

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) चौरी-चौरा से 17 जनवरी को शुरू हुई ‘मनरेगा बचाओ यात्रा’ छठे दिन गुरुवार को सलेमपुर पहुंची। पंद्रह साइकिलों के साथ करीब 20 युवाओं का जत्था सोहनाग मोड़ पर रुका, जहां माइक के माध्यम से उन्होंने मनरेगा और मजदूर अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान पंपलेट भी बांटे गए।
यात्रा में शामिल युवाओं ने कहा कि वर्ष 2005 में लागू महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) ने खेतिहर और भूमिहीन परिवारों को रोजगार का अधिकार देकर बड़ा सहारा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल में लाए गए नए कानून के जरिए ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों पर असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें – Maharajganj News: गोवध निवारण अधिनियम में वांछित तीन गिरफ्तार, बरगदवां पुलिस–एसओजी–स्वाट का संयुक्त अभियान सफल

यात्रा से जुड़े सदस्यों के अनुसार साइकिल रैली पड़री बाजार सहित आसपास के गांवों से होते हुए सलेमपुर पहुंची। आगे यह रैली बलिया मार्ग से मऊ, गाजीपुर और वाराणसी की ओर जाएगी, जबकि समापन 17 फरवरी को प्रस्तावित है।
यात्रा में रजत सिंह, सतीश साहनी, मृत्युंजय मौर्य, अशोक कुशवाहा, प्रियेश पाण्डेय, विवेक मिश्र, तौहीद बेग सहित 20 से अधिक युवा शामिल रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

13 hours ago

बंधऩ बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर रोड स्थित कटरा में मंगलवार को बंधन बैंक…

15 hours ago

सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर भागा युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान…

16 hours ago

एक हाथ में चाक-एक में डस्टर

साइंस मैथ्स का मैं अध्यापक,एक हाथ में चाक एक में डस्टर,एक क्लास से दूसरी क्लास…

16 hours ago

जीएसटी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 182 शोध-पत्रों की हुई प्रस्तुति

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक…

16 hours ago

27 व 28 मार्च को होगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्णकालिक पी.एच.डी. शोध पात्रता परीक्षा…

16 hours ago