आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास करेगी सिविल डिफेंस टीम

औरैया, (राष्ट्र की परम्परा)नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी 2026 को जनपद औरैया में सुरक्षा तैयारियों को परखने के उद्देश्य से ब्लैक आउट एवं मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नीरज प्रसाद ने बताया कि यह अभ्यास शासन के निर्देशानुसार किया जा रहा है, जिसमें नागरिक सुरक्षा, सिविल डिफेंस, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें शामिल रहेंगी।
उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को सायं 6 बजे चेतावनी सायरन बजाया जाएगा, जिसके साथ ही ब्लैक आउट प्रारंभ होगा। इस दौरान विद्युत विभाग द्वारा रोड लाइटें बंद की जाएंगी तथा घरों व दुकानों की बिजली लगभग 15 से 20 मिनट तक बंद रखी जाएगी। मॉकड्रिल के माध्यम से हवाई हमले या अन्य आपात परिस्थितियों से बचाव, घायलों को प्राथमिक उपचार, आग बुझाने की तकनीक, फायर टेंडर के उपयोग तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने का अभ्यास कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें – Jammu Kashmir Accident: डोडा के खन्नीटॉप में जवानों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 10 सैनिक शहीद

अपर जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि ब्लैक आउट के समय सायरन बजते ही सभी प्रकार की रोशनी बंद रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक सुरक्षा अभ्यास है, घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

5 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

5 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

6 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

6 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

6 hours ago