केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया हनुमान

कहा कि अपने कार्यकर्ताओं के बदौलत उत्तर प्रदेश में 80 सीटों पर जीत हासिल करेगी भाजपा – केशव प्रसाद मौर्य

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) आजमगढ़ जिला में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर पार्टी द्वारा भाजपा कार्यकर्ता का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा कार्यालय में जनपद के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आवश्यक बैठक की तथा उनसे सीधा संवाद किया।
मौर्य ने भाजपा के वरिष्ठ तथा युवा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनके विचारों को जाना तथा तथा हौशला अफजाई करते हुए कहा कि भाजपा सरकार केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व में पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारी असली ताकत हैं, चुनाव में सरकार की हर छोटी बड़ी योजनाओं और उपलब्धियों को भाजपा के कार्यकर्ता निःस्वर्थ भाव से जन जन तक पहुंचाते हैं। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी सेना के हनुमान है जिनके सहयोग के बिना हमारे राष्ट्रवाद का धर्म युद्ध अधूरा है। आगामी लोकसभा में हम हमारे कार्यकर्ताओं की बदौलत एक बार फिर से हमारी राष्ट्रवाद की सरकार को मजबूती से स्थापित करेंगे।उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए कहा की किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को नियम विरुद्ध कार्य करने का अधिकार नहीं है हमारी सरकार पारदर्शिता की द्योतक है। कार्यकर्ताओं की मांग पर उपमुख्यमंत्री ने जनपद से संबंधित सड़क पानी बिजली इत्यादि समस्याओं का ज्ञापन लेते हुए अधिकारियों से वार्ता करके यथा शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने किया।
जिले के दौरे पर आए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि 2024 के चुनाव में आजमगढ़ व लालगंज समेत सभी 80 लोकसभा की सीट बीजेपी जीतेगी इसलिए वह रणनीति तय करने यहां आए हैं। भाजपा आत्मविश्वास से भरी पार्टी है। वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि चाचा भी चुनाव हार गए अब भतीजा भी हार गए। चाचा आजम खान और उनके भतीजे अपनी अपनी सीट हार गए। आजमगढ़ आए शिवपाल के बयान कि ‘इण्डिया’ यूपी में 80 सीट जीतेगी, पर तंज कसते हुए 2014 से चाचा-भतीजा एक हैं लेकिन बीजेपी जीतती आ रही है। अन्य पार्टी से समझौते की बात पर डिप्टी सीएम ने कहा कि यह हाईकमान का मामला है।इस अवसर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय, जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर, प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान, वंदना सिंह, अखिलेश मिश्रा उर्फ गुड्डू मिश्र, पूर्व जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह सत्येंद्र राय, विनोद राय, ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू सिंह सूरज श्रीवास्तव जिला महामंत्री आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

काशीदास बाबा पूजन समारोह में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भव्य कलश यात्रा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर में आयोजित काशीदास बाबा पूजन समारोह…

5 hours ago

अमेरिका-ईरान टकराव: क्या दुनिया एक और वैश्विक संकट की ओर बढ़ रही है?

अमेरिका-ईरान तनाव: समझौते और युद्ध के बीच झूलती दुनिया, ट्रंप की बदलती रणनीति से बढ़ी…

5 hours ago

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, नगदी बरामद

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…

19 hours ago

वृद्धा से पानी मांगकर छीनी थी चेन, पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गांजा व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

19 hours ago

आकाशीय बिजली से महिला की मौत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…

19 hours ago

तेज आंधी पानी में गिरा पेड़ विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…

19 hours ago