सत्यम हॉस्पिटल का 12 वीं पास संचालक गिरफ्तार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l अवैध रुप से संचालित सत्यम हॉस्पिटल मे ईलाज के दौरान हुई महिला की मृत्यु के आरोप में, हॉस्पिटल संचालक 12वीं पास रंजीत निषाद को गिरफ्तार किया गया जो बिना प्रशिक्षण प्राप्त की हुई दाई व संचालक द्वारा अस्पताल को चलाया जा रहा था अतः सत्यम नर्सिंग होम भटहट बासस्थान रोड के संचालक के विरुद्ध थाना गुलरिहा गोरखपुर में इण्डियन मेडिकल काउंसिल एक्ट से ” सम्बन्धित अभियुक्त हॉस्पिटल संचालक रंजीत निषाद पुत्र सुबाष निषाद निवासी जंगल जैनुल आबदीन उर्फ जैनपुर टोला सत्यनगर, थाना गुलरिहा को गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव अग्रवाल ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि, सत्यम हास्पिटल बांसस्थान रोड भटहट थाना गुलरिहा गोरखपुर लगभग कई वर्षों से अवैध रुप से संचालित करते हुए, संचालक रंजीत निषाद पुत्र सुबाष निषाद निवासी जंगल जैनुल आबदीन उर्फ जैनपुर टोला सत्यनगर थाना गुलरिहा गोरखपुर द्वारा बिना किसी वैध डिग्री के डाक्टरों का नाम सूची में अंकित कर, डाक्टर प्रिस्क्रिप्शन पैड पर मरीजो का दवा ईलाज कर उनके जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। होस्पिटल के संचालक रंजीत निषाद पुत्र सुबाष निषाद उपरोक्त के विरूद्ध 5.01.2023 को सूचना प्राप्त हुई कि, 3.01.2023 को एक गर्भवती महिला का इलाज किये जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गयी थी उक्त सम्बन्ध मे तत्काल थाना स्थानीय पर इण्डियन मेडिकल काउंसिल एक्ट थाना गुलरिहा गोरखपुर बनाम संचालक रंजीत निषाद पंजीकृत किया गया एंव हास्पिटल के संचालक रंजीत निषाद पुत्र सुबाष निषाद उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने बताया कि उक्त हास्पिटल पूर्व मे पहली बार चिराग हास्पिटल के नाम से व दूसरी बार प्रियांशु हास्पिटल के नाम से चल रहा था, जिसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील किया गया था, वर्तमान समय में यह हास्पिटल डा0 सुनील कुमार सरोज (एम0बी0बी0एस0) की डिग्री के आधार पर पंजीकृत कराकर संचालित किया जा रहा था। जांच मे यह भी तथ्य प्रकाश में आया है कि जिस डाक्टर के नाम पर यह हास्पिटल वर्तमान मे पंजीकृत है, उसके द्वारा यहां पर कोई भी चिकित्सीय सेवा प्रदान नहीं की जा रही है, इसके अतिरिक्त जिन चिकित्सको के नाम हास्पिटल की प्रिस्क्रिप्शन पैड पर अंकित है वह भी अन्य जिलो मे निवास कर, प्रैक्टिस कर रहे है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

महराजगंज में शुरू हुआ विरासत बचाने का अभियान, आमजन भी बनेंगे भागीदार

ज्ञान भारतम् मिशन से सहेजी जाएगी विरासत: महराजगंज में 75 साल पुरानी पांडुलिपियों का होगा…

6 hours ago

श्मशान घाट की बदहाली पर समाजसेवी की पहल, कालीचरण घाट पर बना समतल रास्ता बना राहत का कारण

जब प्रशासन चूका, तब आगे आए अभय मिश्रा—श्मशान घाट की तस्वीर बदली भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

6 hours ago

कारागार का निरीक्षण, न्यायाधीश ने दिए भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया में न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और बंदियों को…

7 hours ago

गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, 63 सिलेंडर जब्त

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी कुशीनगर मामले में प्रशासन ने…

7 hours ago

UP News: राहुल गांधी नागरिकता विवाद पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई

UP News के तहत एक बड़ी कानूनी हलचल देखने को मिली, जहां Rahul Gandhi की…

7 hours ago