बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे टोली नायक कथा वाचक गुलाब जी ने कहा कि ज्ञान सरोवर सुख का भंडार है।सत्संग से व्यक्ति में सुख का अनुभव होता है।वह तहसील क्षेत्र पुरूषोत्तम पट्टी स्थित डॉ राजकुमार मल्ल के आवास प्रांगण में डॉ शिवजी यादव के संयोजन में चल रहे तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ के समापन के अवसर पर उन्होंने अपने प्रवचन में उक्त विचार व्यक्त किया !
महायज्ञ का समापन दीप यज्ञ डॉ राजकुमार मल्ल द्वारा भण्डारा एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ जिस में पास पड़ोस के करीब एक दर्जन गांवों के हजारों धर्म प्रेमियों ने भाग लिया।जिन में मातृ शक्तियों की संख्या पुरुष धर्म प्रेमियों से कहीं कम नहीं थी।उन्होंने नशा,दहेज,भ्रूण हत्या आदि सामाजिक बुराइयों के समापन पर बल देते हुए कहा कि प्रज्ञा पुराण वर्तमान की सामाजिक बुराइयों का समाधान है।कथा वाचक ने कहा कि प्रज्ञा पुराण कथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का सन्देश देता है। समापन के अवसर पर आयोजित दीप यज्ञ के दौरान आयोजन कर्ताओं द्वारा जहां 3 हजार दीप प्रज्ज्वलित किया गया था।प्रज्ज्वलित दीप कार्यक्रम स्थल पर अलग ही छटा बिखेर रहे थे।वहीं प्रशासन द्वारा शान्ति व्यवस्था व सुरक्षा हेतु कोई भी व्यवस्था नहीं किये जाने पर गायत्री परिवार के स्वयंसेवकों ने शांति व सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं निभाई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पुरूषोत्तम पट्टी संजय यादव,ग्राम प्रधान निपनिया अमरेश यादव,ग्राम प्रधान बिजलीपुर बृजराज यादव,ग्राम प्रधान काजीपुर मुस्की गुप्त,सुनील यादव,शम्भूनाथ तिवारी,प्रिन्स यादव,डॉ दिलीप कुमार,डॉ अशोक कुमार गुप्त,डॉ राजीव नन्दन राय,भगवान जी वर्मा,श्याम बाबू स्वर्णकार आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।
प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…