बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने के उद्देश्य से कमांडेन्ट कैलाश चंद्र रमोला, 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के नेतृत्व में एक संयुक्त अभियान चलाया गया । इस अभियान में सीमा चौकी लौकाही के प्रभारी बादल परिहार, सहायक कमांडेंट और उनके टीम, स्थानीय मोतीपुर के थाना प्रभारी के क्रम में की गई कार्रवाई में भारत-नेपाल सीमा के बॉर्डर पिलर संख्या 667 के पास 10.6 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेश गोडिया पुत्र राम खेलावन गोडिया, उम्र लगभग 32 वर्ष, ग्राम लालपुर, वार्ड संख्या 11, डाकघर व थाना गणेशपुर, जिला- बर्दिया, राष्ट्र नेपाल जो भारत से नेपाल में तस्करी करने का प्रयास कर रहा था ।उक्त अभियुक्त के खिलाफ संबन्धित धारा के तहत कार्रवाई की गई और जब्त मादक पदार्थ को थाना मोतीपुर को सुपुर्द किया गया।सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस की यह संयुक्त कार्रवाई यह दर्शाती है कि सुरक्षा एजेंसियां सीमा सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीरता से काम कर रही हैं । यह अभियान यह भी साबित करता है कि भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सतर्कता बढ़ाई जा रही है।सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस जनता से अपील करती है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरन्त सुरक्षा एजेंसियों को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके और समाज को सुरक्षित रखा जा सके ।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…