गांव की प्रतिभाओं को बढ़ाया जाए संस्कार भारती

कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
संस्कार भारती उत्तर प्रदेश द्वारा कस्बा के शिव पैलेश दोस्तपुरा में आयोजित तीस दिवसीय कार्यशाला का, रविवार की सुबह काशी प्रान्त के संगठन मंत्री दीपक शर्मा ने जनपद भ्रमण के दौरान निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यशाला में हुनर सीख रहे प्रतिभागियों से वार्ता करते हुए कहा कि संस्कार भारती का मुख्य उद्देश्य ऐसे कार्यशालाओं का आयोजन, गाँवो की प्रतिभाओ को निखारना है जिससे वे आगे बढ़ कर देश का नाम ऊंचा कर सके। बताते चले की गर्मी की छुट्टियों के दौरान छात्र छात्राओं को इस कार्यशाला में चित्रकला, टेक्सटाइल्स, डिजाइन ,मूर्तिकला और फोटोग्रफिक्स आदि कलाओ का प्रशिंक्षण बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों व अन्य कालेज के अध्यापको द्वारा दिया जा रहा है।कार्यशाला में चित्रकला के लिए श्वेता मौर्या, सीमा गुप्ता ,टेक्सटाइल्स डिजाइन के लिए श्वेता मौर्या ,मूर्तिकला के लिए योगेंद्र मौर्या ,संजय लाल मौर्या व रिद्धि पाण्डेय संगीत का प्रशिक्षण दे रहे है।यह प्रशिंक्षण निरंतर तीस दिनों तक चलेगा।निरीक्षण के दौरान दीपक शर्मा ने बच्चो की बनाई पेंटिंग को देखकर उनके कला की सराहना किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रमणि पाण्डेय, जिला संरक्षक अनिल मौर्या ,प्रान्त कोषाध्यक्ष नन्द किशोर ,सुदामा वर्मा, पवन कुमार गुप्ता, नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ,सिद्धार्थ मौर्या के अलावा अनेको कला प्रेमी छात्र उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

7 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

7 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

8 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

8 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

8 hours ago