सांसद शशांक मणि त्रिपाठी का हुआ भव्य स्वागत

कुशीनगर,(राष्ट्र की परम्परा)
देवरिया लोक सभा सीट से भाजपा के नव निर्वाचित सांसद शशांक मणि त्रिपाठी का मंगलवार को विधानसभा फाजिलनगर में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत कर फूल मालाओं से माटी के लाल का अभिवादन किया गया।
बता दे कि फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता पशुपतिनाथ जयसवाल के अगुवाई में भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को चुनाव जीत के बाद फाजिलनगर में प्रथम आगमन पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत कर अभिनंदन किया गया। उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुवे भजपा प्रत्याशी शशांक मणि ने कहा कि देवरिया लोक सभा के प्रत्येक विधानसभा में अधूरे विकास कार्यो को पूर्ण करना हमारी प्राथमिकता होगी।प्रधनमंत्री के विकसित भारत को साकार करना है। आगे इन्होंने कहा कि पुनः देवरिया से भाजपा ऐतिहासिक मतों से चुनाव जोतेगी। अपने प्रत्याशी के स्वागत करने में विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा,माननीय जिला अध्यक्ष भाजपा दुर्गेश राय,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय,मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास राय,युवा मोर्चा के जिला महामंत्री शैलेंद्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष मुकुल तिवारी, मंडल महामंत्री दुर्गेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राजेश दुबे, सभासद कमलेश वर्मा, रामसेवक सिंह,अब्बास, विधानसभा प्रभारी लल्लन मिश्रा ,रामवृक्ष गिरी,महेंद्र नाथ उपाध्याय ,डॉक्टर डीके गुप्ता,जयप्रकाश मिश्रा, डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह, सत्यम शुक्ला,दिव्यांशु शाही,पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पशुपति जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

7 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

14 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

15 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

15 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

15 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

15 hours ago