बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार को पूर्व विधायक सुरेश तिवारी के पुत्र व समाजसेवी संजय तिवारी ने बरहज नगर में भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।
संजय तिवारी के सक्रिय होने से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान “मोदी-योगी जिंदाबाद” के नारे भी गूंजते रहे।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि नए कार्यालय के शुरू होने से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और आम जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।
ये भी पढ़े- विकलांग रिक्शा चालक से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार; हेड कांस्टेबल निलंबित
कार्यक्रम में श्रवण सिंह, सचिन सिंह, बिपुल दूबे, जगदीश दुर्गा जायसवाल, रवि उपाध्याय और कामेश्वर पांडेय सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संजय तिवारी को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
अंत में संजय तिवारी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यालय जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि वह जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
उत्तराखंड के देहरादून जिले के थानो स्थित लेखक गाँव में आयोजित तृतीय अंतरराष्ट्रीय ‘स्पर्श पर…
वाराणसी, नागपुर और पटना के नतीजों ने खड़े किए बड़े सवाल; 28 सीटों के परिणामों…
आज का पंचांग — 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार उपलब्ध पंचांग के अनुसार 30 अक्टूबर 2026…
फोटो Ai निर्मित दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया बाराबंकी 🖋️ राष्ट्र…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। आसमान में छाए बादल, तेज हवाएं और बारिश की आहट……