संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय मासूम को लगी गोली, गोरखपुर रेफर

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नदौली में दशहरे के मेले पर मामा के घर आए 8 वर्षीय मासूम को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद सलेमपुर से देवरिया मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवांश उर्फ गुल्लू (8 वर्ष) पुत्र रंजन यादव, निवासी ग्राम गुदरी थाना भटनी, दो दिन पूर्व दशहरा मेला देखने के लिए अपने मामा के घर बड़ौली आया था। गुरूवार को अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे तो शिवांश अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने देवरिया मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां से हालत गंभीर होने पर गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

इस मामले पर सलेमपुर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, प्रकरण की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें –विजयादशमी और नीलकंठ पक्षी : शुभ संकेत की अनूठी कहानी

rkpnews@desk

Recent Posts

राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष का बड़ा जमावड़ा, चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को मिलेगी नई धार?

चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…

50 minutes ago

गर्भवती महिला पत्रकार ने राहुल गांधी और सुरक्षा कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो रिकॉर्डिंग का किया दावा

सुप्रीम कोर्ट के पास राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती पत्रकार…

58 minutes ago

तिरंगा फहराने पर गिरफ्तारी का आरोप, CJP का ऐलान—ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध

जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर बवाल, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का सरकार पर तीखा…

1 hour ago

‘देर मत कीजिए, पार्टी में शामिल कर लीजिए’, बीजेपी को शिवकुमार की चुनौती, 25 विधायकों पर घमासान

कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…

1 hour ago