राजगीर/नालंदा बिहार (राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देशभर में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा हैं। इस खास दिन से मगध सम्राट राजा जरासंध की ऐतिहासिक भूमि राजगीर में पहली बार पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 की शुरुआत हो रहीं हैं। जिसे लेकर एक बार फिर से उत्साहित हुए देश के चर्चित अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले भारत एवं विश्व हॉकी जगत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनके सम्मान में पीपल पत्ते में उनकी आकृति बनाकर अनोखी श्रद्धांजलि दिया हैं। इंटरनेशनल सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अपने 5 घंटे के कठिन मेहनत के बाद दुनिया के सबसे छोटी 3 सेंटीमीटर वाले पीपल के हरे पत्ता पर अत्यधिक सूक्ष्म और बारीक रूप से मेजर ध्यानचंद का तस्वीर बनाकर स्लोगन भी लिखा “आई लव हॉकी, बिहार हैं तैयार”
वहीं यह तस्वीर देखते ही देखते शोशल मिडिया पर वाइरल हो गयी।वही सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने मिडिया को बताया कि 29 अगस्त को बिहार में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनके सम्मान में एशिया हॉकी कप आयोजित किया गया है। इसके लिए बिहार सरकार के खेल विभाग को धन्यवाद है। मुझे विश्वास हैं कि यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।बता दें कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की यह कलाकृति हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद को समर्पित है और इसका उद्देश्य पूरे देश में फिट इंडिया मिशन के माध्यम से शारीरिक गतिविधि, सामुदायिक सहभागिता और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है।
गौरतलब है कि राजकीय खेल अकादमी सह खेल परिसर राजगीर में हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन दिनांक 29 अगस्त से 7 सितम्बर 2025 तक चलने वाली पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में भारत, चीन, जापान , चीन ताइपे, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, कज़ाख़िस्तान एवं बांग्लादेश समेत कुल आठ देशों की टीमें यहां भाग ले रहीं हैं। यह बिहार के लिए गर्व की बात हैं। इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सैकड़ों राजनैतिक हस्तियों और खेल प्रेमियों ने भी ने बिहार में आयोजित हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों और टीमों को शुभकामनाएं दीं हैं।
🔮 आज का मूलांक राशिफल 2026: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत अंक ज्योतिष…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है।…
17 फरवरी की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ 17 फरवरी का दिन विश्व और भारतीय इतिहास में…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मनोरंजन जगत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राजपाल…
17 फरवरी 2026, मंगलवार का पंचांग हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। आज फाल्गुन…
🕉️ मंगलवार का दिन, बजरंगबली की पूजा और ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव17 फरवरी मंगलवार का राशिफल…