मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत नगर पंचायत चौक का निरीक्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा गोरक्षनाथ मंदिर चौक में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पंचायत में मंदिर प्रांगण के समतलीकरण व पौधरोपण का निर्देश दिया। उन्होंने अवशेष कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा। चौक से सोनाडी देवी मार्ग के मरम्मत व साफ-सफाई संबंधी अवशेष कार्यों को तत्काल पूरा करवाने का निर्देश दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने सोनाडी देवी मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर में बने संत निवास को देखा और संत निवास की साफ-सफाई व अन्य व्यस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मन्दिर की
बाउंड्री वाल
के कार्य पर असंतोष व्यक्त करते हुए फिनिशिंग का कार्य और बेहतर ढंग से कराने के लिए कहा। मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई व उसका समतलीकरण कराने के साथ सुन्दरीकरण कार्यों को जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया तथा यज्ञशाला के सुन्दरीकरण हेतु भी आवश्यक निर्देश दिया जिलाधिकारी ने दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेज के निरीक्षण के दौरान बाउंड्री वॉल के किनारे नाली को ढकवाने के लिए कहा। उन्होंने हेलीपैड के कार्य को देखा और एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को हेलीपैड संबंधी कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत उन्होंने छावनी स्थित गौशाला को देखा और वहां पर भी साफ -सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने चौक में बन रहे नगर पंचायत के नवनिर्मित कार्यालय का भी निरीक्षण किया और कार्यालय के सामने बन रहे इंटरलॉकिंग कार्य को देखा और आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने हाई मास्ट तिरंगा लगाने के कार्य का अवलोकन किया और तिरंगा प्लेटफॉर्म से मुख्य मार्ग तक इंटरलॉकिंग करवाने के लिए निर्देशित किय। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, एसडीएम सदर मो. जशीम, सीओ निचलौल सूर्यबली मौर्य, ईओ चौक दिनेश कुमार सहित अन्य संबंधित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी दस्तावेज बनवाना आसान या बड़ी मुसीबत? जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पर ध्यान देने की जरूरत

अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जन्म प्रमाण पत्र हो या मृत्यु प्रमाण…

4 hours ago

देवरिया खास में दो पक्षों के बीच तनाव!

घर में घुसकर पिस्टल दिखाने और मारपीट का आरोप, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के सामने…

6 hours ago

अयोध्या में शिवपाल यादव के स्वागत में उमड़ा समर्थकों का उत्साह, प्रभात नगर मोड़ पर हुआ भव्य अभिनंदन

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…

21 hours ago

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

1 day ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

1 day ago