आजमगढ़ में समीर को बनाया गया बीएसए

मऊ और बलिया के भी बदले गए बीएसए

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
आजमगढ़ में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का पद लगभग एक माह से रिक्त चल रहा था। शुक्रवार को शासन द्वारा इस पद पर प्रयागराज में सहायक उप शिक्षा निदेशक पद पर तैनात समीर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। इससे पूर्व अतुल कुमार सिंह जनपद में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी थे,उनके ऊपर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे।
जांच में इन आरोपों की पुष्टि होने पर शासन स्तर से उन्हें निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया था, तबसे यह पद रिक्त चल रहा था लगभग एक माह बाद शुक्रवार को शासन स्तर से इस पद पर नए बेसिक शिक्षा अधिकारी की तैनाती कर दी गई। शासन द्वारा प्रयागराज में सहायक उप शिक्षा निदेशक(विज्ञान) के पद पर कार्यरत समीर को जनपद का नया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वही
मऊ और बलिया के भी बीएसए बदले गए -संतोष कुमार उपाध्याय को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ बनाया गया है। यहां तैनात संतोष कुमार सिंह को वरिष्ठ प्रवक्ता जिला प्रशिक्षण संस्थान श्रावस्ती बनाया गया है। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर तैनात मनीष कुमार सिंह को बीएसए बलिया बनाया गया है,बलिया में बीएसए के पद पर तैनात मनीराम सिंह को वरिष्ठ प्रवक्ता जिला शिक्षा प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़ के पद पर नवीन तैनाती कर दी गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

3 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

3 hours ago

डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण में खामियां उजागर, सीएचसी फाजिलनगर को सुधारने के सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…

4 hours ago

संघर्ष से सफलता तक: कलेक्ट्रेट कर्मचारी बने असिस्टेंट कमिश्नर (सेल टैक्स)

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…

4 hours ago

शिलापट्ट अनावरण व मेधावी छात्रों के सम्मान के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…

4 hours ago

मिशन शक्ति, महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और घरेलू हिंसा से बचाव की दी जानकारी

कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…

4 hours ago